Watch: खुद गाड़ी चलाकर अपनी पत्नी को पहाड़ों पर ले गए MS Dhoni, यूं मनाया साक्षी का जन्मदिन

0c85ed17ada5c6917ab4bd2e1e95674717951438724131212 original


भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है. साक्षी ने गुरुवार, 19 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. माही और साक्षी ने पहाड़ों में एक यादगार शाम बिताई. धोनी का गाड़ी चलाते हुए का वीडियो भी आया है.

साक्षी धोनी ने अपने 38वें जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसमें उनके करीबी दोस्त नजर आ रहे हैं. ये फोटो घर का है. इसी पोस्ट में अंतिम की फोटो और उससे पहले एक वीडियो खास है, जिससे पता चलता है कि इस यादगार शाम को दोनों ने पहाड़ों के बीच सेलिब्रेट किया.

इसमें एक वीडियो है, जिसमे एमएस धोनी पहाड़ों में गाड़ी चला रहे हैं. साक्षी धोनी ने साइड वाली सीट से इस वीडियो को शूट किया है. अंतिम पोस्ट में एमएस धोनी और साक्षी साथ में बैठे हुए हैं. धोनी ने ब्लैक रंग की हाफ बाजू की टीशर्ट पहन रखी है. साक्षी ने स्वेटर पहना हुआ है.

क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं धोनी

भारत को अपनी कप्तानी में टी20, वनडे वर्ल्ड कप जीता चुके महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. वह आईपीएल में खेल रहे थे, लेकिन बीती 17 तारीख को उन्होंने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया. चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बना चुके धोनी IPL 2027 में इसी टीम के मेंटर नियुक्त किए गए हैं. वह पहली बार आईपीएल ऑक्शन टेबल पर भी नजर आ सकते हैं. बता दें कि आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में है.

यह भी पढ़ें- ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाकर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *