UP School Holidays: 2027 में कितने दिन बंद रहेंगे यूपी के स्कूल? देख लें पूरा टाइमटेबल

58c04d471236522d8f09e70e4dd3fb0217950688928951474 original


UP School Holidays 2027: उत्तर प्रदेश के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 के लिए आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस सूची में सार्वजनिक अवकाश और निर्बन्धित अवकाश का पूरा ब्योरा दिया गया है. इस कैलेंडर के आधार पर राज्य के स्कूल-कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टियां तय की जाएंगी.

कितने सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाश मिलेंगे?

यूपी सरकार द्वारा जारी 2027 के अवकाश कैलेंडर में कुल 26 सार्वजनिक अवकाश और 27 निर्बन्धित अवकाश शामिल किए गए हैं. इसके अलावा सरकार ने 15 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर एक अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है.

साथ ही, कैलेंडर में यह व्यवस्था भी दी गई है कि जिलों के जिलाधिकारी स्थानीय परंपराओं और जरूरतों के अनुसार साल में तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे. इस बार खास बात यह है कि सरकार ने मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती को निर्बन्धित अवकाश की श्रेणी से हटाकर सार्वजनिक अवकाश में शामिल कर दिया है.

साल की शुरुआत में मिलेगा लंबा शीतकालीन अवकाश

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार, साल की शुरुआत में ही बच्चों को लंबी छुट्टियां मिलेंगी. प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश तय है.

इसके ठीक बाद 15 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती का अवकाश होने के कारण स्कूल सीधे 16 जनवरी को खुलेंगे. इसके अलावा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 20 फरवरी को संत रविदास जयंती, 6 मार्च को महाशिवरात्रि और 10 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टी रहेगी.

होली और दिवाली पर लगातार छुट्टियों का संयोग

साल 2027 के कैलेंडर में प्रमुख त्योहारों पर वीकेंड जुड़ने से लंबा ब्रेक मिल रहा है। मार्च महीने में 22 मार्च को होलिका दहन और 23 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा. ऐसे में रविवार की छुट्टी मिलाकर बच्चों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिलेगा.

इसी तरह 26 मार्च को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल को राम नवमी और 19 अप्रैल को महावीर जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे. मई महीने में 17 मई को बकरीद और 20 मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश रहेगा.

यह भी पढ़ें: PGPWE Programme: IIM लखनऊ में वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स MBA के लिए निकले फॉर्म, ऐसे करें आवेदन

साल के दूसरे हिस्से की प्रमुख छुट्टियां

साल के दूसरे हिस्से में 15 जून को मुहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद, 17 अगस्त को रक्षाबंधन और 25 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी. अक्टूबर महीने में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 9 अक्टूबर को दशहरा और 15 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश रहेगा.

वहीं, दिवाली का त्योहार अक्टूबर के अंत में पड़ेगा. कैलेंडर के अनुसार 29 अक्टूबर को दिवाली, 30 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 31 अक्टूबर को भैया दूज एवं चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रहेगा. नवंबर में 14 तारीख को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा, जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस पर स्कूल बंद रहेंगे. 

यह भी पढ़ें: HPSSC Recruitment: 80 भर्ती परीक्षाओं के कैंडिडेट्स के लिए गुड न्यूज, वापस मिलेगी 4.27 करोड़ की आवेदन फीस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *