Anthropic के IPO ने 5100 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति, 600 बने अरबपति

203a91f295bc780f2c44d29fe0ad63e617951586487951379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एंथ्रोपिक का आईपीओ $111.50 पर लिस्ट, 34% उछाल.
  • कंपनी ने $81.3 अरब जुटाकर सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया.
  • आईपीओ से हजारों कर्मचारी अब करोड़पति बन गए.
  • मार्केट कैप $1.76 ट्रिलियन पहुंचा, कई दिग्गज पीछे छूटे.

एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) के आईपीओ शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई.  Nasdaq पर इसकी लिस्टिंग 111.50 डॉलर के भाव पर हुई, जो इसके 83 डॉलर के आईपीओ प्राइस से करीब 34% ज्यादा है. इस दमदार लिस्टिंग के साथ एंथ्रोपिक ने 81.3 अरब डॉलर जुटाकर दुनिया के सबसे बड़े IPO का नया रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड स्पेसएक्स के नाम था.

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने जून 2026 में 75 अरब डॉलर जुटाकर दुनिया के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे महज पांच महीने बाद एंथ्रोपिक ने 81.3 अरब डॉलर जुटाकर तोड़ दिया.

कर्मचारियों पर पैसों की बारिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंथ्रोपिक की शेयर बाजार में इस रिकॉर्ड तोड़ एंट्री ने इसके हजारों कर्मचारियों की किस्मत बदल दी है. इनमें से कई लोग अब करोड़पति बन गए हैं.

रेगुलेटरी फाइलिंग से मिली जानकारी के हवाले से CNN ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि एआई (AI) चैटबॉट ‘क्लॉड’ (Claude) बनाने वाली इस कंपनी में सितंबर तक कर्मचारियों की संख्या लगभग 5300 थी. अब इनमें से लगभग सभी कर्मचारियों के पास  1 मिलियन डॉलर (करीब 8.4 करोड़ रुपये) से अधिक मूल्य के शेयर होने का अनुमान है.

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, एंथ्रोपिक के लगभग 5,100 कर्मचारियों (यानी कुल कर्मचारियों का 96%) के पास 1 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की इक्विटी है. अनुमानों से यह भी पता चलता है कि लगभग 2,800 कर्मचारियों के पास 10 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की हिस्सेदारी है, जबकि करीब 600 कर्मचारियों के शेयरों की वैल्यू 100 मिलियन डॉलर (करीब 840 करोड़ रुपये) के पार पहुंच गई है.

इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ

एआई (AI) कंपनी एंथ्रोपिक का IPO वॉल स्ट्रीट और ग्लोबल टेक इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है. आईपीओ को 10 नवंबर 2026 को लॉन्च किया गया और 17 नवंबर 2026 को यह बंद हुआ. इस दौरान आम निवेशकों संग बड़ी कंपनियों ने भी जमकर बोलियां लगाईं और इनके जरिए कंपनी ने कुल 107.3 अरब डॉलर जुटाए. कंपनी ने शुरुआत में इसका प्राइस बैंड 70-78 डॉलर प्रति शेयर तय किया था, लेकिन डिमांड को देखते हुए इसे बढ़ाकर 83 डॉलर प्रति शेयर कर दिया गया. IPO में 98 करोड़ (980 मिलियन) शेयर बेचे गए, जिससे कंपनी को 81.34 अरब डॉलर जुटाने में मदद मिली. 

आज इसके शेयर नैस्डैक पर 34.3% के प्रीमियम पर 111.50 डॉलर के भाव पर खुले. कारोबार के दौरान यह दिन में 115.10 डॉलर के हाई लेवल को भी टच करने में कामयाब रहा और फिर क्लोजिंग 97.17 डॉलर पर हुई. इससे कंपनी का मार्केट कैप करीब 1.76 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया. मार्केट वैल्यू के हिसाब से  एंथ्रोपिक ने एक ही दिन में सऊदी अरामको, ब्रॉडकॉम, मेटा, और टेस्ला जैसी दुनिया की दिग्गज कंपनियों को पछाड़ दिया है. 

ये भी पढ़ें:

संकट में SpiceJet: 3 बड़े एयरपोर्ट्स पर 74% उड़ानें रद्द, आज भी कैंसिल हैं फ्लाइट्स?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *