पाकिस्तानी गेंदबाज के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट, मिचेल स्टार्क भी छूटे पीछे

01f0982099da4be941a17bb493edabad17951712692031364 original


पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है. पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से जीत हासिल की. अब्बास ने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान देते हुए 6 विकेट (दोनों पारियों में 3-3) लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ‘ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. 

दरअसल, अब्बास इस साल (2026) सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 6 विकेट लेकर अपने 39 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस लिस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग 33 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. आगे बढ़ते हुए फेहरिस्त में स्टार्क नजर आते हैं. स्टार्क के नाम पर 32 विकेट दर्ज हैं. 

2026 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट (20 नवंबर तक)

मोहम्मद अब्बास (पाकिस्तान)- 39 विकेट 

जोश टंग (इंग्लैंड)- 33 विकेट 

मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 32 विकेट 

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद अब्बास ने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता. उन्होंने कुल 8 विकेट लिए. हालांकि वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं रहे. साबिक खान, असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा 9-9 विकेट के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर रहे. 

मोहम्मद अब्बास का टेस्ट करियर 

नजर डालें अब्बास के टेस्ट करियर पर, तो अब तक उन्होंने फॉर्मेट के 35 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 62 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 22.35 की औसत से 139 विकेट चटकाए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 10/95 का रहा. वह अप्रैल 2017 से पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. 

पाकिस्तान ने जीती सीरीज 

पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज में 1-0 से कब्जा किया. पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ. दूसरे टेस्ट में मेजबान पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से शिकस्त दी. इस तरह सीरीज पाकिस्तान के नाम रही.

 

यह भी पढ़ें: 2027 सीजन से पहले DC में बदलाव, महेला जयवर्धने को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *