Box Office: फ्राइडे को ‘रामायण’ पर भारी पड़ी धनुष की ‘ओम’, पहले ही दिन पिटी ‘गॉडजिला माइनस जीरो’, जानें-‘सीन’ का हाल

6926748b4465a5be60529febe76a88351795226529372209 original


फ्राइडे को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्म धनुष की ‘ओम’ और जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ रिलीज हुई. इन दोनों का मुकाबला 16 दिन पुरानी रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ से हुआ. जहां ‘ओम’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. वहीं ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ पहले ही दिन कमाई के लिए संघर्ष करती दिखी. चलिए यहां ‘रामायण’ सबित बाकी फिल्मों की फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं. 

‘रामायण’ ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई? 
नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इसकी दूसरे वीक की कमाई 299. 15 करोड़ रही. अब ये तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और तीसरे फ्राइडे यानी 16वें दिन नई रिलीज की वजह से इसकी कमाई में मंदी दर्ज की गई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के तीसरे फ्राइडे यानी 16वें दिन 16.30 करोड़ की कमाई की.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 16 दिनों की नेट कमाई अब 880.05 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘ओम’ ने फ्राइडे को कितना कलेक्शन किया है?
धनुष की ‘ओम’ या ‘ऑपरेशन मोल’  ने फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. इस फिल्म ने रिलीज के  पहले दिन 6 हजार 628 शो से कुल 17.70 करोड़ की नेट कमाई की. इसने तमिल से सबसे ज्यादा13.35 करोड़, तेलुगु से 4.00 करोड़ और हिंदी से 35 लाख की कमाई की. इसी के साथ  भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन ₹17.70 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 20.55 करोड़ रुपये हुआ. 

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने फ्राइडे को कितना कमाया? 
जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भी 20 नवंबर, फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पहले ये 6 नवंबर को रिलीज होनी थी लेकिन रामायण से क्लैश के चलते मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी थी. वहीं ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से काफी उम्मीदें थीं लेकिन इसकी भारत में शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई है. ये फिल्म पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने रिलीज के पहले दिन 70 लाख रुपये कमाए हैं. 
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 84 लाख रुपये रहा. 

सीन ने तीसरे फ्राइडे कितनी कमाई की?
सूर्या की ‘सीन’ ने पहले हफ्ते में 111.70 करोड़ की कमाई की थी. इसके दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 35.25 करोड़ रुपये रहा. वहीं तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही ये लाखों में सिमट गई है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सीन’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 77 लाख रुपये कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 15 दिनों की नेट कमाई अब 147.72 करोड़ रुपये हो गई है.  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *