
कॉमर्स छात्रों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी सबसे पॉपुलर प्रोफेशनल करियर में से एक है. यह कोर्स थोड़ा मुश्किल भरा माना जाता है, लेकिन इसे पूरा करने के बाद फाइनेंस और अकाउंटिंग सेक्टर में अच्छे अवसर मिलते हैं. एक्सपीरियंस बढ़ने के साथ इस क्षेत्र में सैलरी भी लगातार बढ़ती है. बैंकिंग, फिनटेक और कॉर्पोरेट कंपनियों में सीए की मांग बनी रहती है.

अगर आपकी रुचि, फाइनेंस और निवेश से जुड़े कामों में है, तो इन्वेस्टमेंट बैंकिंग भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस क्षेत्र में वित्तीय विश्लेषण, एक्सेल, फाइनेंशियल मॉडलिंग जैसे स्किल की जरूरत होती है. बड़े शहरों में इस क्षेत्र में बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध है.

इसके अलावा आजकल लगभग हर सेक्टर में डेटा एनालिस्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है. बीकॉम के छात्र अगर एसक्यूएल या बेसिक पाइथन जैसी स्किल सीख लेते हैं, तो वह बिजनेस एनालिस्ट या डेटा एनालिस्ट के रूप में करियर बना सकते हैं. बैंकिंग इंश्योरेंस और ई-कॉमर्स कंपनियों में ऐसे प्रोफेशनल्स की अच्छी मांग है.

वहीं आर्ट्स के छात्रों के लिए यूआई-यूएक्स डिजाइन तेजी से उभरता हुआ करियर ऑप्शन है. अगर डिजाइनिंग और क्रिएटिविटी में रुचि है, तो फिग्मा, एडोब एक्सडी और यूजर एक्सपीरियंस डिजाइन जैसी स्किल सीखकर इस क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है. अच्छा पोर्टफोलियो होने पर अच्छी कंपनियों में नौकरी मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है.

इसके अलावा बीए वाले स्टूडेंट के लिए डिजिटल मार्केटिंग का क्षेत्र लगातार विस्तार कर रहा है. कंटेंट राइटिंग, एसईओ, सोशल मीडिया मार्केटिंग और परफॉर्मेंस मार्केटिंग जैसी स्किल सिखकर बीए ग्रेजुएट्स इस सेक्टर में अच्छी शुरुआत कर सकते हैं.

ग्रेजुएशन के बाद एलएलबी करना भी एक अच्छा ऑप्शन है. कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉरपोरेट लॉ फर्म, लीगल कंसल्टेंसी और निजी कंपनियों में करियर बनाया जा सकता है. लंबे समय में यह क्षेत्र अच्छी ग्रोथ और अच्छी कमाई के लिए जाना जाता है.

मैथ्स, स्टैटिसटिक्स या कंप्यूटर साइंस से बीएससी करने वाले छात्रों के लिए डेटा साइंस तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है. मशीन लर्निंग और डेटा एनालिसिस जैसी स्किल सीखकर इस सेक्टर में करियर बनाया जा सकता है.

बीएससी कंप्यूटर साइंस से आईटी के छात्रों के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सबसे प्रमुख करियर ऑप्शंस में शामिल है. मजबूत कोडिंग स्किल्स और प्रोजेक्ट अनुभव के आधार पर आईटी कंपनियों में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं.

बायोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी से बीएससी करने वाले छात्र फार्मास्यूटिकल कंपनियों, रिसर्च लैब और क्लिनिकल रिसर्च सेक्टर में करियर बना सकते हैं.
Published at : 03 Jul 2026 08:35 AM (IST)