‘तुम दोनों जल्दी बड़ी हो गईं….’ सोनी राजदान ने शेयर की आलिया-शाहीन की बचपन की तस्वीरें

3155c48d617a458b96efc36be064a2ed17952271904981400 original


बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सोनी राजदान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने अपनी दोनों बेटियों आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

इमोशनल हुईं सोनी राजदान

इन तस्वीरों में दोनों बहनों की प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. वहीं, फैंस भी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ सोनी राजदान ने अपनी दोनों बेटियों के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है. उन्होंने अपने पोस्ट में एक खास विश जाहिर की है, जिसे पढ़कर फैंस भी भावुक हो रहे हैं.

आलिया-शाहीन के बचपन की तस्वीरें हुईं वायरल

सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर आलिया और शाहीन के बचपन की दो अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें दोनों बहनें साथ नजर आ रही हैं और उनके बीच का प्यार साफ झलक रहा है. तस्वीरों में आलिया की क्यूटनेस भी फैंस का ध्यान खींच रही है. इसके अलावा सोनी ने एक हालिया तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें आलिया और शाहीन अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं. 

बेटियों के लिए सोनी ने जाहिर की खास विश

इन तस्वीरों के साथ सोनी राजदान ने कैप्शन में लिखा, ‘हर दिन बेटियों का दिन होता है. यकीन नहीं होता कि तुम दोनों इतनी जल्दी बड़ी हो गईं. काश, तुम सिर्फ एक दिन के लिए फिर से छोटी हो जाओ, ताकि मैं तुम्हें एक बार फिर गले लगा सकूं, तुम्हें तैयार कर सकूं और तुम्हारे बाल संवार सकूं. बस एक बार फिर.’ 

तुम दोनों जल्दी बड़ी हो गईं....' सोनी राजदान ने शेयर की आलिया-शाहीन की बचपन की तस्वीरें

महेश भट्ट की पत्नी हैं सोनी राजदान

बता दें कि सोनी राजदान ने साल 1983 में बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट से शादी की थी. इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट. आलिया बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जबकि शाहीन राइटर और प्रोड्यूसर हैं. सोनी और महेश की दोनों बेटियों के साथ खास बॉन्डिंग है. वहीं, महेश भट्ट की पहली शादी से भी दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं.

सोनी राजदान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनी राजदान हाल ही में नेटफ्लिक्स की साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा ने किया है. इस सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज में परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट मुख्य भूमिका में हैं. अब वो ‘ओम का हरि’ में नजर आएंगी, जिसका ऐलान कुछ महीने पहले ही किया गया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *