Bird Flu Vaccine: अब मुर्गियों को नहीं होगा बर्ड फ्लू! भारत ने बनाई पहली स्वदेशी वैक्सीन

2da7c8c41aa611e611aa62c8a5e5b5a517951631751861257 original


India First H5N1 Bird Flu Vaccine: भारत ने मुर्गियों को H5N1 बर्ड फ्लू से बचाने के लिए पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है. इस वैक्सीन को भोपाल स्थित आईसीएआर-एनआईएचएसएडी के साइंटिस्ट ने बनाया है. यह वैक्सीन देश में फैल रहे H5N1 क्लेड 2.3.2.1a स्ट्रेन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इस वैक्सीन को लॉन्च किया.

बर्ड फ्लू की वजह से भारत में कई बार बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो चुकी है. बीमारी फैलने पर इंफेक्टेड पक्षियों को मारना पड़ता है, जिससे पोल्ट्री कारोबार को भी काफी नुकसान होता है. ऐसे में नई वैक्सीन से बर्ड फ्लू के प्रकोप को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है.

 भारत में पहले भी कई बार सामने आए बर्ड फ्लू के मामले

2006 से 2021 के बीच भारत में बर्ड फ्लू के 341 मामले सामने आए थे. ये मामले 24 राज्यों में दर्ज किए गए थे. इनमें 284 मामले H5N1 और 57 मामले H5N8 से जुड़े थे. नई वैक्सीन ऐसे समय में आई है, जब H5N1 को लेकर चिंता सिर्फ पक्षियों तक सीमित नहीं है. यह वायरस दूसरे जानवरों में भी पाया गया है और इंसानों में भी इसके मामले सामने आए हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि आम लोगों को फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन बीमारी पर नजर रखना और समय रहते इसके मामलों का पता लगाना जरूरी है.

 वैक्सीन से इंसानों का खतरा कितना घटेगा?

H5N1 मुख्य रूप से पक्षियों में फैलने वाला वायरस है. लेकिन कुछ मामलों में यह इंसानों को भी इंफेक्टेड कर सकता है. दुनियाभर में इंसानों में सामने आए ज्यादातर मामले इंफेक्टेड पक्षियों के सीधे या किसी तरह के संपर्क से जुड़े रहे हैं.

Bird Flu Vaccine: अब मुर्गियों को नहीं होगा बर्ड फ्लू! भारत ने बनाई पहली स्वदेशी वैक्सीन

वाराणसी स्थित शांडिल्य मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक के डॉ. आशीष तिवारी के अनुसार, मुर्गियों को वैक्सीन देने से इंसानों में H5N1 इंफेक्शन का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है. अगर पक्षी इस वायरस से सुरक्षित रहेंगे, तो पोल्ट्री में बीमारी फैलने और आसपास के वातावरण में वायरस की मात्रा कम हो सकती है. इससे इंसानों के इंफेक्टेड पक्षियों के संपर्क में आने का खतरा भी कम होगा.

लेकिन सिर्फ वैक्सीन से बर्ड फ्लू की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी. इसके साथ पोल्ट्री की नियमित जांच, फार्म में साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम, इंफेक्शन पक्षियों को सही तरीके से हटाना और पक्षियों की सेहत पर नजर रखना भी जरूरी है. वैक्सीन संक्रमण को पूरी तरह रोकने के बजाय बीमारी को कम गंभीर बनाने और वायरस के फैलने की मात्रा कम करने में मदद कर सकती है. इसलिए बीमारी की लगातार निगरानी और मामला सामने आने पर जल्दी कार्रवाई भी जरूरी है.

क्या भारत में बर्ड फ्लू का बड़ा खतरा है?

H5N1 के दूसरे जानवरों और इंसानों तक पहुंचने के मामले सामने आने के बाद इसके ज्यादा फैलने को लेकर चिंता बढ़ी है. लेकिन अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि आम लोगों को घबराने की जरूरत हो. पोल्ट्री फार्म, घरों में पाले जाने वाले पक्षी और ऐसी जगहें जहां जिंदा पक्षियों की बिक्री होती है, वहां इंसानों का इंफेक्टेड पक्षियों के संपर्क में आने का खतरा रहता है. 

इसे भी पढ़ें : IIT कानपुर की रिसर्च में डायबिटीज को लेकर सामने आई नई बात 

Bird Flu Vaccine: अब मुर्गियों को नहीं होगा बर्ड फ्लू! भारत ने बनाई पहली स्वदेशी वैक्सीन

एक्सपर्ट के मुताबिक, किसी भी बीमारी के बड़े स्तर पर फैलने की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता. लेकिन अभी ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे लगे कि भारत में बर्ड फ्लू की बड़ी महामारी आने वाली है.

 क्या H5N1 इंसान से इंसान में फैल सकता है?

H5N1 को लेकर सबसे बड़ी चिंताओं में से एक यह है कि क्या यह वायरस इंसानों के बीच आसानी से फैल सकता है. अभी तक H5N1 के इंसान से इंसान में लगातार फैलने का कोई सबूत नहीं मिला है. इंसानों के बीच तेजी से फैलने के लिए वायरस में कुछ बदलाव होने होंगे. इससे वह इंसान की सांस की नली की कोशिकाओं से आसानी से जुड़ सकेगा, इंसानी शरीर में तेजी से बढ़ सकेगा और सांस की बूंदों या हवा के जरिए दूसरे लोगों तक पहुंच सकेगा. इसी वजह से वैज्ञानिक वायरस में होने वाले बदलावों पर नजर रख रहे हैं.

 चिकन और अंडा खाने से कितना है खतरा?

भारत में नई वैक्सीन आने के बाद लोगों के मन में यह सवाल भी है कि क्या चिकन या अंडा खाने से H5N1 हो सकता है. डॉ. आशीष तिवारी के मुताबिक, अच्छी तरह पकाया गया चिकन या अंडा खाने से H5N1 संक्रमण होने का कोई सबूत नहीं है. खतरा इंफेक्टेड पक्षियों को काटने या साफ करने के दौरान उनके संपर्क में आने से ज्यादा होता है. इसलिए चिकन और अंडे भरोसेमंद और नियंत्रित जगहों से खरीदने की सलाह दी गई है. चिकन को अच्छी तरह पकाकर खाना चाहिए और अंडे भी पूरी तरह पके होने चाहिए. कच्चे चिकन को दूसरी खाने की चीजों से अलग रखना चाहिए. कच्चे चिकन को छूने के बाद हाथ, चाकू और कटिंग बोर्ड को भी अच्छी तरह धोना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें : Explained: जहरीली हवा फेफड़ों से आगे हार्ट, ब्रेन और शुगर पेशेंट कैसे बनाती है? जानें बचने के उपाय

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *