Anthropic IPO: भारतीय मूल के CFO कृष्णा राव की चमकी किस्मत, अरबपति बने

8edf44baa87e9b67197fcef9c8c4807417951875656151346 original


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कृष्णा राव गुरुवार को कुछ समय के लिए अरबपति बन गए. कंपनी के शेयर बाजार में शानदार शुरुआत करने के बाद उनकी हिस्सेदारी की कीमत करीब 1.1 अरब डॉलर (लगभग 10,000 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी.

भारतीय मूल के कृष्णा राव के पास एंथ्रोपिक के 9.497 करोड़ शेयर हैं. उन्होंने कंपनी के IPO के दौरान अपना कोई भी शेयर नहीं बेचा.

डॉलर पर खुले एंथ्रोपिक के शेयर
गुरुवार को शेयर बाजार में एंथ्रोपिक के शेयर 111.50 डॉलर पर खुले और कारोबार के दौरान 115.10 डॉलर के ऊंचे स्तर तक पहुंच गए. इस दौरान कृष्णा राव के शेयरों की कुल कीमत करीब 1.1 अरब डॉलर हो गई. हालांकि, बाद में शेयरों की कीमत गिरकर 97.17 डॉलर पर बंद हुई. इसके साथ ही उनकी हिस्सेदारी की कीमत घटकर 92.3 करोड़ डॉलर (करीब 923 मिलियन डॉलर) रह गई.

CFO का अरबपति बनना है दुर्लभ घटना
इस खबर के आने के बाद लोग हैरान हो गए हैं क्योंकि किसी कंपनी के CFO का IPO के बाद अरबपति बनना एक दुर्लभ घटना है. कृष्णा राव के अलावा एंथ्रोपिक के सैकड़ों कर्मचारी भी कंपनी के शेयरों की वजह से करोड़पति बन गए हैं. खास बात ये है कि एंथ्रोपिक की शुरुआत महज पांच साल पहले हुई थी.

कौन हैं कृष्णा राव?
बता दें कि 43 साल के कृष्णा राव एंथ्रोपिक के पहले CFO हैं. एंथ्रोपिक में आने से पहले कृष्णा राव ऑनलाइन स्पोर्ट्स मर्चेंडाइज और रिटेल प्लेटफॉर्म फैनैटिक्स कॉमर्स के CFO थे. वो एयरबीएनबी में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सितंबर 2005 में ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी बेन (Bain) में स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट के तौर पर की थी. यहां उन्होंने जुलाई 2008 तक काम किया.

बात करें उनकी पढ़ाई की है तो उन्होंने येल लॉ स्कूल से JD की डिग्री और हार्वर्ड कॉलेज से इकोनॉमिक्स में AB की डिग्री हासिल की है. इससे पहले राव कभी लाइम लाइट में नहीं आए थे, वो केवल पर्दे के पीछे बैठकर ही कंपनी फाइनेंस संभाल रहे थे.

ये भी पढ़ें: 1000 लोगों को नौकरी से निकलेगी दुनिया की बड़ी एयरलाइन लुफ्थांसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *