​यंग प्रोफेशनल्स के लिए RBI में काम करने का शानदार मौका, महीने के मिलेंगे 1.50 लाख

2fa323a0b795eaee627b897c68c79dce1721282000336140 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • इच्छुक उम्मीदवार पीडीएफ ईमेल कर 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

भारतीय रिजर्व बैंक रिजर्व बैंक ने युवाओं के लिए शानदार भर्ती निकाली है. बैंक ने यंग प्रोफेशनल के कुछ खास पदों पर आवेदन मांगे हैं. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, डाटा एनालिटिक्स और पॉलिसी रिसर्च जैसे आधुनिक पद शामिल हैं. यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहद खास है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जानकारी रखते हैं.

आरबीआई की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार यंग के लिए कुछ खास विशेषताओं वाले युवाओं की तलाश की जा रही है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम टेक्नोलॉजी, डाटा एनालिसिस, फाइनेंशियल मार्केट,क्लाइमेट रिस्क और पॉलिसी रिसर्च जैसी योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा.

उम्र सीमा क्या तय की गई है?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए.

कितनी होगी कॉन्ट्रैक्ट की अवधि?

यह एक कांट्रेक्चुअल जॉब होगा जिसकी अवधि 3 वर्ष तय की गई है. हालांकि उम्मीदवार के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर यह अवधि आगे भी जा सकती है.

हर महीने कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

आरबीआई की तरफ से जारी इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,50,000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा.

कैसे होगा चयन?

आरबीआई की तरफ से जारी इस भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों का सामना करना पड़ेगा इसके लिए सबसे पहले स्क्रीनिंग कमेटी प्राप्त आवेदन पत्रों को शॉर्टलिस्ट करेगी. उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. उसके बाद पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड पर  भेज दी जाएगी.

यह भी पढ़ें – NEET यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान, परीक्षा से पहले पढ़ लें जरूरी निर्देश

उम्मीदवार कैसे कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आरबीआई की तरफ से निर्धारित Annexure IV भरें. इसके बाद एक पीडीएफ तैयार कर लें. जिसमें उम्मीदवार अपना CV, एजुकेशनल सर्टिफिकेट,स्टेटमेंट ऑफ इंटरेस्ट, रिसर्च सैंपल को पीडीएफ फॉर्मेट में yphrmdco@rbi.org.in पर भेज दें. ध्यान रहे पीडीएफ फाइल का साइज 5 mb से  ज्यादा ना हो,इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि अगर आप अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो हर पद के लिए अलग अलग मेल करें.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

RBI की तरफ से निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह लास्ट डेट निकलने से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर लें. लास्ट डेट निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर नहीं दिया जाएगा. ज्यादा डिटेल्स के लिए आधिकारिक साइट opportunities.rbi.org.in की मदद ली जा सकती है.

यह भी पढ़ें – Bank Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *