- लोन चुनाव से पहले ब्याज, अवधि की तुलना ज़रूरी।
नवंबर-दिसंबर के महीने में शादियां शुरू हो जाती हैं. ऐसे में शादियां का सीजन होने से पहले ही कपड़े की खरीदारी के साथ-साथ ही सोने के गहनों की भी खरीदारी करने लोग निकल पड़ते हैं. लेकिन शादी के दौरान खर्च भी काफी बढ़ जाता है और सोना खरीदने के लिए भी अच्छे-खासे बजट की जरूरत पड़ती है.
ऐसे में कई लोग लोन लेने के बारे में सोचते हैं, लेकिन वह इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि गहने खरीदने के लिए गोल्ड लोन लेना चाहिए या फिर पर्सनल लोन लेना बेहतर होगा? अहम बात ये है कि दोनों ही ऑप्शन के अपनी-अपनी जगह फायदे और नुकसान हैं.
गोल्ड लोन लेना है तो जानिए जरूरी बातें?
अगर आपको गोल्ड लोन लेना है तो आपके पास पहले से मौजूद सोना है, उसे बैंक या फिर लोन देने वाली कंपनी के पास गिरवी रखना होगा. इसके बदले में आपको सोने की कीमत के मुताबिक लोन मिलता है. यानी आपके पास जो सोना पहले से मौजूद है उसे आपको बैंक या लोन कंपनी के पास गिरवी रखवाना पड़ेगा. अहम बात ये है कि गोल्ड लोन की ब्याज दर पर्सनल लोन से कम होती है. गोल्ड लोन की ब्याज दर लगभग 8 प्रतिशत सालाना से शुरू हो सकती है. हां, लेकिन लोन की दर बैंक और ग्राहक की पात्रता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है.
पर्सनल लोने लेने वाले ध्यान दें
अगर आप पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको किसी भी तरह की संपत्ति या फिर गहने गिरवी नहीं रखने होते हैं. पर्सनल लोन आपको बैंक आपकी नौकरी, कमाई और क्रेडिट स्कोर जैसी बातों को देखकर देता है.
लोन चुकाने की अवधि समझें
जानने वाली बात ये है कि गोल्ड लोन आमतौर पर कम समय के लिए मिलता है. इसकी अवधि लगभग 3 साल तक हो सकती है, वहीं पर्सनल लोन को चुकाने के लिए 5 साल या उससे ज्यादा का समय मिल सकता है. इसके अलावा अगर गोल्ड लोन समय पर चुकाते हैं तो गिरवी रखे सोने की नीलामी तक हो सकती है. वहीं पर्सनल लोन को समय पर नहीं चुकाने पर क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है.
आपके लिए कौनसा तरीका बेस्ट?
अगर आपके पास पहले से सोना है और आपको कुछ समय के लिए उसे गिरवी रख सकते हैं तो ऐसी स्थिति में आप गोल्ड लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं. वहीं अगर आपके पास सोना नहीं है या फिर आप सोना गिरवी नहीं रखना चाहते हैं तो आप पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि लोन लेने से पहले आप दोनों ऑप्शन की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और चुकाने की अवधि की तुलना करना न भूलें, ताकि अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से सही फैसला ले सकें.
46 से 55 साल वाले खूब ले रहे पर्सनल लोन, किन राज्यों के लोग सबसे आगे?