आज एशिया कप में कितने बजे शुरू होगा भारत का मैच? वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग

69fda8c3bd860d319d3670c74bf4440a1795138127080975 original


राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 की दमदार शुरुआत हो चुकी है. बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी हैं. आज टूर्नामेंट का दूसरा दिन है और भारतीय टीम अपना सबसे पहला मैच नेपाल के साथ खेलेगी. तिलक वर्मा टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को ढूंढ रही होंगी.

पहले इस टूर्नामेंट को इमर्जिंग टीम एशिया कप के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2025 में इसका नाम बदलकर राइजिंग स्टार्स एशिया कप कर दिया गया. भारतीय टीम साल 2013 के बाद कभी इस टूर्नामेंट को नहीं जीत पाई है. मगर आज नेपाल को हराकर टीम इंडिया 13 साल से चले आ रहे सूखे का अंत करने की ओर पहला कदम बढ़ाना चाहेगी. उससे पहले यहां जान लीजिए कि आप इंडिया ए बनाम नेपाल का यह मैच कहां देख सकते हैं?

कब और कहां देखें मैच?

इंडिया ए बनाम नेपाल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जबकि टीवी पर टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

इंडिया ए का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी

तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए के सामने संदीप लामिछाने की नेपाल होगी. नेपाल की टीम में भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं, जो बड़ा उलटफेर करने का दम रखते हैं. इसके बाद भारत को 22 नवंबर को पाकिस्तान ए के साथ खेलना है और उसका आखिरी ग्रुप मैच 24 नवंबर को यूएई के साथ होगा.

13 साल से नहीं जीता भारत

पहले इमर्जिंग टीम एशिया कप हुआ करता था, जिसे अब राइजिंग स्टार्स एशिया कप के नाम से जाना जाता है. 2013 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया था. उसके बाद टीम इंडिया केवल 2 बार फाइनल तक का सफर तय कर पाई है.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ Test: ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाकर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *