एशिया कप राइजिंग स्टार्स: क्या तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र का शतक इंटरनेशनल करियर में जुड़ेगा?

dc45fb2449abee0da1f8e4665581337c17951885199851364 original


तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने नेपाल के खिलाफ मुकाबले में इंडिया-ए के लिए शतकीय पारियां खेलीं. दोनों की पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 300 से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया. तिलक भारत की सीनियर टीम के लिए भी खेलते हैं. कुशाग्र का सीनियर टीम में डेब्यू नहीं हुआ है. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या तिलक और कुशाग्र के शतक उनके इंटरनेशनल करियर में जुड़ेंगे? यहां आपको इसका जवाब मिलेगा. 

देखिए, किसी क्रिकेट मैच को इंटरनेशनल मैच का दर्जा मिलने के लिए शर्त है. दोनों सीनियर टीमें होनी चाहिए, यानी किसी देश की ‘ए’ या ‘बी’ टीम नहीं होनी चाहिए. एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत और पाकिस्तान जैसे कुछ देशों की ‘ए’ टीमें खेल रही हैं, जबकि बाकी कुछ देशों की मुख्य टीमें मैदान पर हैं. टूर्नामेंट में एक जैसी टीमें नहीं हैं. लिहाजा, टूर्नामेंट में होने वाले किसी भी मैच को अंतर्राष्ट्रीय मैच की दर्जा हासिल नहीं है. 

तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के शतक पर क्या नियम?

जैसे एशिया कप राइजिंग स्टार्स में होने वाले किसी ही भी मैच को इंटरनेशनल मैच का दर्जा नहीं हासिल है, वैसे ही इसमें लगने वाले शतकों को भी खिलाड़ियों के इंटरनेशनल रिकॉर्ड में नहीं जोड़ा जाएगा. लिहाजा तिलक और कुशाग्र के शतक इंटरनेशनल रिकॉर्ड में नहीं जुड़ेंगे.

भारत ने खराब शुरुआत के बाद बनाए 332 रन 

नेपाल के खिलाफ इंडिया-ए की शुरुआत बहुत खराब हुई. टीम ने सिर्फ 42 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. वैभव सूर्यवंशी (26), अभिषेक शर्मा (09) और आयुष बदोनी (02) पवेलियन लौट चुके थे. इस स्कोर के बाद टीम का 200 के पार जाना भी बहुत मुश्किल लग रहा था, लेकिन तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के शतकों ने कमाल कर दिया. 

कुशाग्र ने 117 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. दूसरी तरफ तिलक ने 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 107 रन बनाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 206 (191 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिससे टीम इंडिया ने 300 का टोटल पार करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए. 

 

यह भी पढ़ें: एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, नेपाल के खिलाफ बत्ती गुल; 50 ओवर मैच पड़ा भारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *