आज 6 अक्टूबर को कितने में आ जाएगा 1 लीटर पेट्रोल? डीजल का भी चेक करें रेट

d58ec34d3077c6c47f84ff6e76d02bc917912488646481379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कच्चे तेल की कीमत $100 नीचे गिरी, भारत को राहत.
  • सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे.
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए, चिंता बढ़ी.

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई और यह 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं. यह भारत जैसे ऐसे किसी देश के लिए बड़ी राहत की बात है, जो कच्चे तेल के आयात पर काफी ज्यादा निर्भर है. भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा तेल विदेशों से मंगाता है. हालांकि, अभी भी जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच  सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां सतर्क बनी हुई हैं. इसी अनिश्चितता के बीच कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और कीमतें पहले के स्तर पर स्थिर बनी हुई हैं. 

शहरवार चेक करें कीमतें

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली  102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई 111.31 रुपये 97.97 रुपये
पुणे 111.90 रुपये 98.55 रुपये
चेन्नई  107.78 रुपये 99.56 रुपये
जयपुर 113.19 रुपये 98.25 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये 103.82 रुपये
चंडीगढ़ 98.10 रुपये 86.09 रुपये
लखनऊ 101.86 रुपये 95.36 रुपये

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम

प्राइवेट सेक्टर की ऑयल कंपनी नायरा एनर्जी ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं, जिससे अब लोग यह सोचकर परेशान हो रहे हैं कि क्या अब सरकारी तेल कंपनियां भी कीमतों में बढ़ोतरी करेगी. नायरा एनर्जी ने देश भर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर कीमतें बढ़ाई हैं. कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इसी के साथ अब नायरा एनर्जी के पंपों पर पेट्रोल 119.54 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 102.64 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. राहत की बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियों ने अब तक फ्यूल रेट में कोई इजाफा नहीं किया है. 

कच्चे तेल की कितनी है कीमत?

 

ये भी पढ़ें:

‘अब और रियायत नहीं देंगे’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बरसीं वित्त मंत्री सीतारमण 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *