नई रिलीज फिल्मों के आगे भी ‘रामायण’ की रही धूम, 16वें दिन भी की दमदार कमाई, बनाया ये रिकॉर्ड

aa7fd0aa36306accde6e3d95432d581e1795187011734209 original


रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ का दूसरा हफ्ता भी शानदार रहा. महज 15 दिनों में इस फिल्म ने भारत में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वहीं अब ये तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. वहीं तीसरे फ्राइडे यानी 16वें दिन इसे दो बड़ी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा है. ऐसे में जानते हैं कि 16वें दिन ‘रामायण’ ने कितनी कमाई की है?

‘रामायण’ ने 16वें दिन कितनी की कमाई?
पिछले दो हफ्तों से नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’  बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी. जहां पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 564.60 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था तो वही इसकी दूसरे हफ्ते की कमाई भी शानदार रही. इसने सेकंड वीक में 299.15 करोड़ का कलेक्शन किया.   लेकिन तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही ‘रामायण’ का सिंहासन डोल गया है.

दरअसल तीसरे फ्राइडे को  रणबीर कपूर और यश की फिल्म को जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ और धनुष की ‘ओम’ ने टक्कर दी. इन दो बड़ी फिल्में के आने से ‘रामायण’ की कमाई पर काफी असर पड़ा है और 16वें दिन इसके कलेक्शन में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 16.30 करोड़ की कमाई की  है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का 16 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 880.05 करोड़ रुपये हो गया है. 

‘रामायण’ 900 करोड़ी बनने से कितनी है दूर? 
‘रामायण’ ने रिलीज के 16 दिनों में 880 करोड़ की कमाई कर डाली है. अब ये 900 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. 20 करोड़ और कमाते ही ये इस मील के पत्थर को पार कर लेगी. तीसरे वीकेंड पर ये फिल्म 900 करोड़ के पार हो जाएगी. 

तीसरे फ्राइडे ‘रामायण’ ने बनाया ये रिकॉर्ड
‘रामायण’की कमाई में तीसरे फ्राइडे को बेशक बड़ी मंदी देखी गई, फिर भी इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. दरअसल ये तीसरे शुक्रवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की तीसरी फिल्म बन गई है. इसने छावा (8.93 करोड़), एनिमल (8.85 करोड़) सहित 7 फिल्मों के तीसरे फ्राइडे के कलेक्शन को मात दी है. 

तीसरे फ्राइडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में (इंडिया नेट कलेक्शन) 

  1. धुरंधर-23.7 करोड़
  2. धुरंधर 2- 23 करोड़
  3. रामायण- 15 करोड़ 
  4. छावा- 8.93 करोड़
  5. एनिमल- 8.85 करोड़
  6. स्त्री 2 /ब्रह्मास्त्र पार्ट 1- 8.5 करोड़
  7. जवान- 7.61 करोड़
  8. बाजीराव मस्तानी-7.49 करोड़
  9. गदर 2- 7.1 करोड़
  10. पीके- 6.85 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *