Restaurant Hygiene: रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे

46823bf51c6ee01f0c5a4501bc9beb8f17863634773441346 original


Restaurant Hygiene: किसी भी ओकेजन जैसे बर्थडे, शादी की सालगिरह, लंच- डिनर डेट या फिर किसी भी सेलिब्रेशन के लिए हम रेस्टोरेंट्स जाते हैं. वहां जाकर सेलिब्रेट करते हैं और अच्छा खाना खाते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जिस रेस्टोरेंट के किचन का खाना आप खा रहे हैं वो कितना साफ- सफाई से बन रहा है? नहीं ना! अगर आप जान लेंगे तो बाहर खाना ही खाना छोड़ देंगे.

रेस्टोरेंट्स के हाईजीन की सर्वे रिपोर्ट
दरअसल हाल ही में LocalCircles की एक सर्वे रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में सामने आया है कि केवल 32% लोगों ने ही अपने शहर या इलाके के एयर-कंडीशंड रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और फूड सेफ्टी को अच्छा या बहुत अच्छा बताया. तो वहीं वहीं, 42% लोगों ने इसे औसत माना है, जबकि 9% ने खराब या बहुत खराब बताया है. इस सर्वे में देश के 244 जिलों के 91 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. इनमें 64% पुरुष और 36% महिलाएं थीं. जिसमें से करीब 47% लोग टियर-1 सिटी से, 33% लोग टियर-2 सिटी से और 20% लोग टियर-3 एंड 4 सिटी से थे.

ये भी पढ़ें: Gold Import Duty: सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़

रेस्टोरेंट्स को लेकर चिंता क्या है?
इस सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि 79% लोगों के लिए रेस्टोरेंट का गंदा किचन, डाइनिंग एरिया और वॉशरूम सबसे बड़ा ऑफ पॉइंट है. वहीं 74% लोग बचे हुए या बासी खाने के दोबारा इस्तेमाल से परेशान हैं. तो वहीं 72% ने खाना पकाने के तेल को बार-बार इस्तेमाल करने की बात कही है. इसके अलावा, 63% लोगों ने खराब तरीके से रखे या एक्सपायर्ड सामानों के बारे में बताया है. जबकि 61% ने कीड़े-मकौड़े और कर्मचारियों के पर्सनल हाईजीन को टारगेट किया है.

क्या चाहते हैं कस्टमर्स?
बता दें कि सर्वे रिपोर्ट में लोगों ने ये भी बताया है कि वो रेस्टोरेंट के हाइजीन को लेकर नियमों में और ज्यादा सख्ती चाहते हैं. करीब 74% लोगों ने रेस्टोरेंट और फूड डिलीवरी ऐप पर हाइजीन रेटिंग दिखाने की मांग की है. तो वहीं 72% लोगों ने कहा है कि र्सोटरेंट्स में हर तीन महीने में हाइजीन की जांच होना चाहिए. जबकि 71% ने बार-बार नियम तोड़ने वाले रेस्टोरेंट पर जुर्माना लगाने को भी कहा है. इतना ही नहीं कस्टमर्स चाहते हैं रेस्टोरेंट्स में पारदर्शिता हो और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो.

ये भी पढ़ें: Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *