Thalapathy Vijay Investment: एक्टर से राजनीति का नया चेहरा बने थलपति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीट हासिल की हैं. विजय की इस जीत पर उनके सभी को-स्टार्स के साथ ही उनके सभी फैंस बेहद खुश हैं. इस जीत के बाद अब विजय के राज्य के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. इसी बीच आइये आपको बताते हैं एक्टर विजय की सम्पत्ति के बार में और उन्होंने शेयर बाजार में कितना निवेश किया है.
इतनी सम्पत्ति के मालिक हैं विजय
विजय ने नामांकन दर्ज करने के साथ ही 30 मार्च 2026 को चुनाव आयोग में अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा दिया था. एक्टर ने बताया था कि उनकी नेटवर्थ 624 करोड़ रुपये है. तीन दशकों के अपने करियर में विजय ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर स्टार्स में अपना नाम दर्ज कर लिया है. 624 करोड़ की सम्पत्ति में से उनके पास 404 करोड़ रुपये के मूवेबल एसेट्स हैं. तो वहीं 220 करोड़ की अचल सम्पत्ति है.
ये भी पढ़ें: Gold Tips: क्यों अब गहनों से ज्यादा गोल्ड बार और कॉइन्स की है डिमांड? आपको क्या खरीदना चाहिए
इन कंपनियों में किया है निवेश
विजय ने अपने तीन दशक के करियर में काफी सम्पत्ति बनाने के साथ ही कई जगह निवेश भी किया है. एफिडेविट से पता चलता है कि एक्टर ने कुल 19.37 लाख रुपये शेयर में निवेश किए हैं. जया नगर प्रॉपर्टी के 19.03 लाख रुपये के शेयर, इंडियन ओवरसीज बैंक के 9,600 रुपये के शेयर हैं और सन पेपर मिल के 25,000 रुपये के शेयर हैं. इन सभी को मिलाकर उनका शेयर बाजार में निवेश 19.37 लाख रुपये का है.
महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं विजय
TVK प्रमुख विजय के सेविंग अकाउंट में 213 करोड़ रुपये हैं, इसके अलावा उन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है. इसके अलावा कुछ एफडी भी उनके नाम पर हैं, जिससे पता चलता है कि वो इनवेस्टमेंट से ज्यादा पैसों को एफडी में रखना पसंद करते हैं. विजय ने ये कमाई ना केवल फिल्मों से बल्कि कुछ ईवेंट्स, एड्स से भी की है.
ये भी पढ़ें: सरकार ने बैंक कर्मचारियों के लिए किया DA Hike का ऐलान, जानें अब किसकी कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?