सलमान खान और चित्रांगदा सिंह इन दिनों फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं. वो इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इसके जरिए वो पहली बार चित्रांगदा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब दोनों स्टार्स एबीपी के कॉनक्लेव राइजिंग समिट 2026 में पहुंचे. इस दौरान अभिनेता ने ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर की आलोचना करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
सलमान खान ने फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर कहा कि उनकी फिल्म अभी तक की फिल्मों से काफी अलग है क्योंकि दूसरे देश के सैनिकों को अभी तक विलेन के तौर पर दिखाया गया है लेकिन उन्होंने इसे फिल्म में दूसरे सैनिकों को भी उनके देश के प्रति देशभक्त दिखाया है. साथ ही एक्टर ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर भी बता दिया.
सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ को बताया ‘ब्लॉकबस्टर’!
सलमान खान ने अपने परिचय में कहा, ‘सलमान खान एक्टर नहीं है. वो तकदीर है.’ वो आगे कहते हैं, ‘मेरे लिए तो तकदीर है. जिस घर में मैं पैदा हुआ हूं उन्होंने मेरे लिए ज्यादा मेहनत की है. इंदौर से 60 रुपये लेकर आए थे. मेरी मां से शादी की और आज मैं यहां हूं. मेरी योगदान इसमें कुछ नहीं है. सिर्फ एक है बिगाड़ने में.’
इसके साथ ही जब उनकी 100 करोड़ी 18 फिल्मों के बारे में बात की जाती है तो इसे वो बताते हैं कि ये कॉम्प्लिमेंट नहीं है. आजकल तो सब लोग ऐसी हिट फिल्में दे रहे हैं. वो अपनी 100 करोड़ी 18 फिल्मों को बाकी स्टार्स की 1000 करोड़ी फिल्मों के आगे डिजास्टर कहते हैं और वो फिर कहते हैं, ‘ब्लॉकबस्टर आना बाकी है.’ अप्रत्यक्ष तौर पर उनका इशारा ‘मातृभूमि’ की ओर होता है.
फिल्म के गानों की आलोचनाओं पर सलमान खान दिया रिएक्शन
‘मातृभूमि’ के गानों की हो रही आलोचनाओं को लेकर सलमान खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘हमारे जवानों को इतना बोरिंग क्यों समझा जाता है? हमारी फिल्म इंडस्ट्री का जो नैरेटिव है वो क्या सिर्फ वॉर का ही नैरेटिव है? उनकी पर्सनल लाइफ नहीं है? कि वो इतने खड़ूस और बोरिंग, अनरोमांटिक हैं फिर उसके बाद बच्चे भी पैदा कर लिए. रोमांस ही नहीं है उनमें. सिर्फ देशभक्ति के गीत गाए जा रहे हैं.’
वो आगे कहते हैं, ‘टन टना टन टनटन टारा नहीं चलता होगा क्या? मैं हूं दबंग नहीं चलता होगा क्या? ये सब भी उनकी लाइफ है उनके फंक्शन्स चलते हैं भाई. बाकायदा उनके म्यूजिकल फंक्शन होते हैं. ये कमाल के होते हैं. हमने उनकी दोनों साइट्स भी दिखाए हैं.’
किताब को कवर से जज मत करो- सलमान खान
इसके साथ ही सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर की आलोचना को लेकर भी रिएक्शन दिया. एक्टर ने कहा, ‘जो लोग कह रहे हैं कि ट्रेलर में हमने पूरी फिल्म दिखा दी तो ऐसा नहीं है. हम पूरी फिल्म तो 4 दिसंबर को दिखाएंगे. एक कहावत है ना कि किसी किताब को उसके कवर से जज नहीं करना चाहिए. लेकिन आपने तो इसे कवर से ही आंक लिया. अब क्या होगा जब हालात बदलेंगे? ईश्वर ने चाहा तो जरूर होगा. अब सोचिए, अगर आपको 5 मिनट के ट्रेलर में ही इतनी सारी कमियां मिल गईं तो ढाई घंटे में फिल्म में आपको कितनी कमियां मिलेंगी.’
एक्टर ने ये भी कहा, ‘अगर मेरी फिल्म या मेरे बारे में बुरा बोलने से उन्हें व्यूज, फॉलोअर्स, शोहरत या पैसे मिलते हैं, तो मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि मुझे खुशी ही होगी. भगवान उनका भला करे.’
आपको बता दें कि सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘मातृभूमि’ को 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसकी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से होने वाली है. इसे लेकर सलमान खान ने इसी इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं थी और जब पता चला तो उन्होंने इसके लिए उनसे माफी भी मांगी.