Sawan 2026 Vrat Recipes: उपवास में बनाएं ये पारंपरिक फलाहारी डिश, जिससे मिलेगा स्वाद और बनेगी सेहत 

36ccc63fb2813d8aaecbb552433fa0f317830704046171094 original


Sawan 2026 Vrat Recipes: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष समय माना जाता है. वहीं इस बार सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है और यह 28 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन सोमवार का व्रत रखते हैं और सात्विक भोजन का पालन करते हैं. व्रत में आमतौर पर लहसुन, प्याज, नॉनवेज और सामान्य अनाज से परहेज किया जाता है. इसके बजाय साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगिरी, सामा, मखाना, आलू, दूध, दही, फल और सूखे मेवे जैसी चीजों का सेवन किया जाता है. ऐसे में चलिए आज हम भी आपको बताते हैं कि आप सावन के उपवास में कौन सी फलाहारी डिशेज बना सकते हैं, जिनसे आपको स्वाद में मिलेगा और आपकी सेहत भी बनी रहेगी. 

दही वाले आलू 

व्रत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डिशेज में दही वाले आलू शामिल है. इसमें उबले हुए आलू को दही की गाड़ी ग्रेवी में पकाया जाता है. ग्रेवी को कुट्टू के आटे से हल्का गाढ़ापन दिया जाता है और सेंधा नमक और व्रत में इस्तेमाल होने वाले मसाले से इसका स्वाद बढ़ाया जाता है. इसे कुट्टू की पूरी के साथ खाया जा सकता है. 

कुट्टू की कुरकुरी पूरी 

सावन व्रत में कुट्टू की पूरी लगभग हर घर में बनाई जाती है. कुट्टू के आटे में उबले आलू मिलाकर नरम आटा तैयार किया जाता है, जिससे पूरी तलने पर बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम बनती है. इसे दही वाले आलू, दही या फलहार सब्जी के साथ परोसा जा सकता है. 

साबूदाना खिचड़ी 

साबूदाना खिचड़ी व्रत की सबसे पॉपुलर डिशेज में से एक मानी जाती है. इसमें भीगे हुए साबूदाना में भुनी मूंगफली का पाउडर, उबले आलू, जीरा, हरी मिर्च और घी का तड़का लगाया जाता है. आखिर में नींबू रस और हरा धनिया डालकर उसका स्वाद और बढ़ाया जाता है. यह पेट भरने के साथ-साथ लंबे समय तक एनर्जी भी देता है. 

मखाना खीर 

अगर आपका मीठा खाने का मन है, तो मखाना खीर सावन के उपवास में एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. भुने हुए मखानों को दूध में धीमी आंच पर पकाया जाता है और इसमें चीनी, इलायची और मेवे मिलाए जाते हैं. कई घरों में इसे भगवान शिव को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में भी परोसा जाता है. 

ये भी पढ़ें-Moong Dal Cheela Recipe: घर पर ऐसे बनाएं मूंग दाल का चीला, शाम के स्नैक्स के लिए रहेगा बेस्ट

व्रत वाली आलू चाट 

अगर कुछ चटपटा खाने का मन हो तो सावन के व्रत में आप आलू चाट बना सकते है. इसमें उबले आलू को हल्का-तलकर उसमें सेंधा नमक, दही, हरी चटनी, और ऊपर से अनार के दाने डालकर परोसा जाता है. यह स्वाद और ताजगी दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन माना जाता है. 

फलाहारी डोसा और सामा वड़ा 

अगर व्रत में कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो समा और राजगीर के आटे से तैयार फराली डोसा बना सकते हैं. इससे खट्टी छाछ, अदरक और हरी मिर्च के साथ तैयार किया जाता है और मूंगफली दही की चटनी के साथ परोसा जाता है. वहीं इसके अलावा सामा के आटे, उबले आलू, मूंगफली, तिल और हरी मिर्च से तैयार सामा वड़ा भी व्रत के लिए बहुत पॉपुलर डिश है, इसे डिप फ्राई करके दही के साथ परोसा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-Hotel Style Egg Curry: उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, घर पर ऐसे बनाएं बिल्कुल होटल जैसी परफेक्ट अंडा करी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *