200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

ef185ded13bdf712922896c6af9cbaca17830817711111346 original


How to Recognize Real 200 Rupee Note: बाजार में जब भी हम खरीदारी करने जाते हैं तो बंधा नोट देने पर जो छुट्टा रुपया मिलता है, उसकी जांच कई बार हम नहीं करते. हमें लगता है कि नोट जो मिला है वो सही ही होगा. लेकिन ऐसे ही कई बार लोग बिना जांचे नोट रख लेने पर धोखे का शिकार भी हो जाते हैं. ऐसे ही धोखे से बचने के लिए RBI ने ग्राहकों को असली नोट की पहचान करने के 7 तरीके बताए हैं. आइये जानते हैं.

RBI ने बताए तरीके
दरअसल RBI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सभी भारतीय नोटों की असलियत पहचानने के लिए कुछ तरीके बताए हैं. इसी में 200 रुपये के असली नोट को पहचानने के लिए सात टिप्स बताए गए हैं. आइये आपको भी बताते हैं इन टिप्स केबारे में, जिनकी मदद से आप आसानी से 200 रुपये के असली नोट पहचान पाएंगे और नकली नोट से चकमा नहीं खाएंगे.

ये भी पढ़ें: Cryptocurrency: RBI का बड़ा कदम, क्रिप्टोकरेंसी को अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया, संसदीय समिति को दी रिपोर्ट

ऐसे पहचानें 200 रुपये का नोट

  • 200 रुपये के नोट की लेफ्ट साइड में नीचे की ओर एक ट्रांसपेरेंट हिस्सा होता है, जिसमें ‘200’ लिखा होता है. नोट को रोशनी के सामने रखने पर ये साफ दिखाई देता है.
  • 200 रुपये के नोट पर ‘200’ की राशि देवनागरी (हिंदी) अंकों में भी लिखी होती है.
  • इस नोट के सामने वाले हिस्से में (फ्रंट साइड) के बीच में महात्मा गांधी की फोटो होती है.
  • नोट के राइट साइड में गवर्नर के हस्ताक्षर, भुगतान का वादा (गारंटी क्लॉज) और आरबीआई का लोगो बना होता है.
  • इस नोट के लेफ्ट साइड ऊपर की ओर नंबरों का एक पैनल होता है, जिसमें अंक छोटे से बड़े आकार में लिखे होते हैं.
  • इसी तरह नीचे की तरफ राइट साइड में भी नंबरों का एक पैनल होता है, जिसमें अंक छोटे से बड़े आकार में दिखाई देते हैं.
  • नोट में नीचे की तरफ राइट साइड अशोक स्तंभ का प्रतीक (राष्ट्रीय चिन्ह) भी बना होता है.

तो अब जब भी आपके हाथ कोई 200 रुपये का नोट लगे और आपको जरा सा भी शक हो कि ये नोट नकली है, तो इन सात जरूरी निशानियों को अच्छी तरह से चेक कर लें. इससे आप किसी भी तरह की धोखाधड़ी से भी बच जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel News: कच्चे तेल के दाम घटे के बाद भी दो महीने बाद सस्ता होगा भारत में पेट्रोल-डीजल, जानें ऐसा क्यों?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *