WCL: ‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’, पाकिस्तान को बेतुकी मांग पड़ी भारी

ae5bc5e6a4e4413c48cf25231d19dcf11791249617556975 original


पाकिस्तान चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स से नाम वापस ले लिया है. दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने खिलाड़ियों को एनओसी जारी नहीं किया है, जिसकी वजह से टीम को WCL 2026 से हटना पड़ा है. यह विवाद नया नहीं है और पिछले साल भी कुछ ऐसा ही ड्रामा देखने को मिला था. पीसीबी एनओसी जारी करने के लिए राजी हो गया था, लेकिन उसने कुछ शर्तें रखी थीं, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों से माफी मंगवाना भी एक रही.

दरअसल पिछले साल WCL का दूसरा सीजन खेला गया. उस समय भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया था. पीसीबी वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग पर निशाना साध चुका है और पहले भी अपने खिलाड़ियों को इसमें खेलने से रोक चुका है.

भारतीय खिलाड़ियों से माफी मंगवाओ

रिपोर्ट्स के अनुसार पीसीबी अपने खिलाड़ियों को एनओसी जारी करने के लिए राजी हो गया था. मगर उसने WCL के आयोजकों के सामने कुछ शर्तें रखीं. इन्हीं में एक शर्त यह रही कि टीम इंडिया लिखित में माफी मांगे क्योंकि उसने पिछले साल पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था. इसके साथ यह भी आश्वासन मांगा गया कि भारत-पाकिस्तान खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा.

बताया गया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस के आयोजकों ने कुछ शर्तें मान ली थीं, लेकिन टीम इंडिया का माफी मांगना और हैंडशेक पर आश्वासन को लेकर सहमति नहीं बन पाई. इसी कारण पाकिस्तान चैंपियंस को तीसरे सीजन से हटना पड़ा.

10 अक्टूबर को नहीं होगा मैच

WCL 2026 में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस की टक्कर 10 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन पाकिस्तान चैंपियंस के हटने के बाद यह मुकाबला नहीं करवाया जाएगा. बताते चलें कि पाकिस्तान पिछले दोनों सीजन की उपविजेता रही है. 2024 में खेले गए पहले सीजन में उसे टीम इंडिया से हार मिली. वहीं 2025 में खेले गए दूसरे सीजन के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में पाकिस्तान को चित्त कर दिया था.

भारत के मैच कब और किसके साथ?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस 3 अक्टूबर-18 अक्टूबर तक खेली जाएगी. टीम इंडिया अब तक दो मैच खेल चुकी है. अपने सबसे पहले मैच में उसने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 46 रनों से हराया था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड के हाथों 21 रनों की हार मिली. शेड्यूल बदलने के बाद भारतीय टीम का अगला मैच 10 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा. 11 अक्टूबर को बांग्लादेश और 13 अक्टूबर को भारतीय टीम की भिड़ंत वेस्टइंडीज के साथ होगी.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट में बड़ी अनहोनी, डायरेक्ट छक्के के लिए गई वाइड गेंद; सिर चकरा देगा वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *