आज 21 नवंबर को बैंक खुले हैं या बंद हैं? जानें RBI का नियम

e3b6c87253955f9347b9b9ab5381304417952304972041435 original


नवंबर का तीसरा शनिवार है और अगर आज आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो घर से निकलने से पहले एक बार रुक जाइए! कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और वहां ताला लटका मिले. अक्सर लोगों को लगता है कि शनिवार आते ही बैंक बंद हो जाते हैं, लेकिन RBI के नियम कुछ और कहते हैं.

ऐसे में सवाल है कि क्या आज यानी 21 नवंबर को बैंक खुले हैं या छुट्टी है? कहीं आज भी तो बैंक जाने का प्लान बेकार नहीं हो जाएगा? आइए जानते हैं आज का बैंक हॉलिडे अपडेट क्या है. 

आज बैंक बंद हैं या खुले?

बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो आज आप अपनी नजदीकी ब्रांच जा सकते हैं. 21 नवंबर 2026 को देशभर में बैंकों की छुट्टी नहीं है. भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज किसी भी राज्य में बैंक बंद रखने की छुट्टी दर्ज नहीं है. मतलब SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, HDFC और ICICI समेत बैंकों की शाखाएं सामान्य तौर पर खुली रहेंगी.  

तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं या बंद?

बैंक हर शनिवार को बंद नहीं रहते हैं. RBI के नियम के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टी रहती है. वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक काम करते हैं.

नवंबर 2026 में दूसरा शनिवार 14 नवंबर को था, जबकि चौथा शनिवार 28 नवंबर को पड़ेगा. ऐसे में आज 21 नवंबर को बैंक खुले हैं. 

इस महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीख दिन छुट्टी का कारण कहां- कहां है छुट्टी?
22 नवंबर रविवार साप्ताहिक छुट्टी देशभर में 
23 नवंबर सोमवार सेंग कुट स्नेम  मेघालय
24 नवंबर मंगलवार गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा  दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर
28 नवंबर शनिवार  चौथा शनिवार देशभर में
29 नवंबर रविवार साप्ताहिक छुट्टी देशभर में

बैंक बंद होने पर काम होंगे या नहीं?

बैंक की शाखा बंद होने पर भी ग्राहकों के कई जरूरी काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं. छुट्टी के दिन भी UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग की सेवाएं मिलती रहती हैं. ग्राहक ATM से पैसे निकाल सकते हैं और डिजिटल तरीके से पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं.

हालांकि, चेक क्लियरेंस, बैंक ब्रांच में कैश जमा करने, पासबुक अपडेट कराने और बैंक अधिकारियों से जुड़े कामों के लिए शाखा जाना पड़ता है. 

भारत में शिव नाडर बने सबसे बड़े दानवीर, 10 अमीरों में से सिर्फ 4 दिलदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *