‘सलमान से बचाने के लिए मुझे रखा था’, ऐश्वर्या के पूर्व बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा, 2 दिन में छोड़नी पड़ी नौकरी

4e0a7fece4ed7a943fe45a7cc78b9dd817951900464871064 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिनेता सलमान खान के रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. उनके रिलेशन पर सेलेब्स भी बड़े खुलासे करते रहते हैं. अब अभिनेता केतन करांडे ने दोनों स्टार्स को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने बताया कि वो ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड के रूप में भी काम कर चुके हैं. हालांकि तब कुछ ऐसा हुआ था कि केतन को दो दिनों में ही अपनी नौकरी छोड़नी पड़ गई थी.

‘सलमान से बचाने के लिए मुझे रखा था’

हाल ही में केतन ने ‘द सिमरन आहूजा’ के पॉडकास्ट पर शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं ऐश्वर्या का बॉडीगार्ड था. सलमान से बचने के लिए मुझे रखा था सात दिन के लिए. इस बात को कम से कम 20 साल हो गए हैं. ऐश्वर्या राय मैम को घर से लेना था गाड़ी में छोड़ना था और शूट तक ले जाना था.’

जब ऐश्वर्या के साथ सलमान से हुआ केतन का सामना

केतन ने आगे कहा, ‘एक बार ऐस हुआ कि हम लोग जा रहे थे विक्रम भट्ट के फैशन शो में. हमने मैडम को घर से लिया, गाड़ी में बैठे और चल पड़े. जब शो खत्म हुआ और हम वहां से निकले तो सलमान खान सामने थे. तो हम सब डर गए कि क्या करना है? मैं सोच रहा था कि गाड़ी से उतरना पड़ेगा. लेकिन, ड्राइवर ने कहा कि उतरने की जरूरत नहीं है. मैं कुछ करता हूं, उसने कट मारके गाड़ी निकाल ली.’

मैंने दूसरे दिन जॉब छोड़ दी

इस घटना के बाद केतन ने ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड की नौकरी छोड़ दी थी. उन्होंने कहा, ‘मैंने दूसरे दिन ही जॉब छोड़ दी.’ इसका कारण उन्होंने बताया कि वो सलमान खान और ऐश्वर्या दोनों के ही फैन थे और दो प्यार करने वालों के बीच में नहीं आना चाहते थे. साथ ही उन्होने हाथ के इशारे से बताया कि सलमान के पास गन भी थी.

केतन करांडे के बारे में

केतन करांडे ने अपनी पहचान बॉडीबिल्डर और एक्टर के रूप में बनाई है. वो सलमान खान के साथ फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी सिनेमा में भी काम किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *