AUSW vs WIW Semi Final: आठवें फाइनल की ओर ऑस्ट्रेलिया, पहले सेमीफाइनल में कंगारुओं के आगे ढेर हुई वेस्टइंडीज

6ee83a8d5242471fd0f64c83dd6bed2d1782831743552975 original


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 125 रन बना पाई है. यह चौथी बार है जब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ रहे हैं, लेकिन हर बार कंगारू टीम जीतती आई है. 2026 विश्व कप में कैरेबियाई टीम एक बार फिर ढेर हो गई है.

वेस्टइंडीज टीम के लिए एक समय 105-110 रन तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन डिएंड्रा डॉटिन की 16 गेंद में 26 रनों की तूफानी पारी की बदौलत जैसे-तैसे वेस्टइंडीज की टीम 125 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई.

आठवें फाइनल की ओर ऑस्ट्रेलिया

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है. अगर आज वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 126 रनों का टारगेट हासिल कर लेती है तो यह कंगारू टीम का आठवां वर्ल्ड कप फाइनल होगा. ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन टीम है और टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहले भी तीन बार वेस्टइंडीज को पटखनी दे चुकी है.

पहले सेमीफाइनल मैच में वेस्टइंडीज के लिए शुरुआत काफी अच्छी रही थी क्योंकि 3 ओवर में उसने बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए थे. उसके बाद वेस्टइंडीज टीम विकेट बचाकर खेलती दिखी, लेकिन उसकी रनगति पर लगाम लग चुकी थी. पहले 8 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरा था, लेकिन इसी बीच 17 गेंदों के भीतर वेस्टइंडीज ने चार विकेट गंवा दिए.

 

अपडेट जारी है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *