आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज

68f7000b4183a17adac8b93fb35603dc17867988064501364 original


2026 FIH Hockey World Cup, India vs Wales: आजादी के दिन यानी 15 अगस्त 2026 को भारत की हॉकी टीम ने 2026 एफआईएच वर्ल्ड कप में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया. नीदरलैंड्स के आम्सटलवेन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने वेल्स को 3-1 से शिकस्त दी. टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और संजय ने गोल दागे. वेल्स की तरफ से सिर्फ एक ही गोल देखने को मिला. 

यह पूल-डी का मैच था, जिसमें शुरुआत से ही भारत का दबदबा देखने को मिला. पहले क्वार्टर में ही भारत ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. खेल का दूसरा क्वार्टर खाली रही यानी कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. आगे बढ़ते हुए भारत की तरफ से तीसरे क्वार्टर में भी गोल हुआ. फिर अंतिम यानी चौथे क्वार्टर में वेल्स की तरफ से मैच का इकलौता गोल देखने को मिला. 

संजय ने दिलाई शुरुआत 

पहले क्वार्टर के 8वें मिनट पर संजय ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल दागा. इसके बाद 11वें मिनट पर कप्तान हरमनप्रीत ने पार्टी को ज्वाइन करते हुए गोल किया. इस तरह भारत ने पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला. 

दूसरे क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं हुआ. हालांकि इस दौरान भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर जरूर मिला. फिर आया तीसरा क्वार्टर, जिसमें एक बार फिर कप्तान हरमनप्रीत का जादू देखने को मिला. कप्तान ने 43वें मिनट पर अपना दूसरा और टीम के लिए तीसरा गोल किया. 

तीन क्वार्टर खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. अब मुकाबला पूरी तरह से भारत के हाथ में आ चुका था. वेल्स को बचे हुए आखिरी क्वार्टर यानी 15 मिनट में जीत के लिए 4 गोल दागने थे, जो असंभव सा दिख रहा था. मैच खत्म होने तक यह वेल्स के लिए असंभव ही रहा. वेल्स की तरफ से चौथे क्वार्टर में इकलौता गोल सैम वेल्श ने 56वें मिनट पर किया. इस तरह भारत ने फुल टाइम में 3-1 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *