अभिषेक बच्चन का सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ खास बॉन्ड है. हाल ही में अभिषेक ने शाहरुख के बारे में बात की और बताया कि कैसे शाहरुख उन्हें और उनके एक्टिंग करियर को लगातार सोपर्ट करते हैं.
अभिषेक ने कहा कि शाहरुख ने कई मौकों पर न सिर्फ उन्हें प्रोत्साहित किया बल्कि उन्हें पर्सनल जिम्मेदारी भी समझा. फिल्म ‘किंग’ में भी.
बीबीसी एशियन नेटवर्क संग बातचीत में अभिषेक बच्चन ने याद किया, ‘फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वो उदय चोपड़ा के घर रविवार को जाया करते थे. जहां, उदय, सिकंदर खेर और ऋतिक रोशन क्रिकेट खेला करते थे. शाहरुख खान भी कभी कभी ज्वॉइन करते थे.’
शाहरुख खान की फेवरेट फिल्म
उन्होंने कहा, ‘शाहरुख खान मेरे और मेरे करियर के लिए बहुत सपोर्टिव रहे हैं. उन्होंने इसे पर्सनल जिम्मेदारी के तौर पर लिया, किंग में भी.’ अभिषेक ने कहा कि हम क्रिकेट खेलने के बाद शाहरुख खान से फिल्म और एक्टिंग के बारे में सवाल करते थे. अभिषेक ने शाहरुख से पूछा था कि उनकी कौनसी फिल्म फेवरेट है. शाहरुख ने अभिषेक से कहा था कि उनकी फेवरेट फिल्म वो है जिस पर वो अभी काम कर रहे हैं. तो अभिषेक ने पूछा कौनसी फिल्म तो शाहरुख ने कहा कि अगर जिस फिल्म में वो काम कर रहे हैं वो अगर उनकी फेवरेट नहीं है तो फिर आखिर ऐसी फिल्म क्यों करूंगा?
ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ की रिलीज डेट प्री-पोन, ‘धुरंधर 2’ का फॉर्मूला अपनाएगी फिल्म, जानें कब देख पाएंगे मूवी!
मालूम हो शाहरुख और अभिषेक ने साथ में फिल्म ‘कभी अलविदा न कहना’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्में की हैं. अब दोनों साथ में फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होगी. सुहाना खान इस फिल्म से थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं. वो पहली बार पिता शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. फिल्म को लेकर काफी बज है. शाहरुख खान का फिल्म से लुक सामने आ गया है.