नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, अक्षय-रजनीकांत सहित इन दिग्गजों ने जताया शोक

a1132eb29caa01fb2281703585f41d7e17914571777571064 original


नाना पाटेकर ने गुरुवार सुबह गोवा में आखिरी सांस ली. कार्डियक अरेस्ट के चलते अभिनेता का निधन हो गया. उनके निधन से बॉलीवुड और फैंस सदमे में हैं. बॉलीवुड सेलेब्स दिग्गज एक्टर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

नाना पाटेकर के निधन पर अजय देवगन ने जताया शोक

नाना पाटेकर की मौत पर अजय देवगन ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘बहुत कम लोग ही हमें नाना की तरह खुश, दुखी और गुस्से का एहसास करा पाए. उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली था, उनकी अदाकारी यादगार थी और अब आपकी कमी बहुत खलेगी. नाना, आपको शांति मिले… ओम शांति.’

नाना पाटेकर के निधन पर अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने नाना पाटेकर की मौत पर दुख जताते हुए कहा, ‘हमने साथ में काम तो नहीं किया है लेकिन एक ही इंडस्ट्री का होने के नाते टच में थे तो बातें होती थी. फोन कॉल्स होते थे. उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति तो ही है.’

अनुष्का शर्मा और ऋतिक रोशन

अनुष्का शर्मा ने नाना की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ओम शांति नाना सर.’ वहीं ऋतिक रोशन ने एक्स पर लिखा, ‘प्यारे नाना सर भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें. आपका धन्यवाद जो आपने इतना बेहतरीन सिनेमा दिया. आपके किरदार सदैव मोटिवेट करते रहेंगे. दोस्तों और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओ शांति.’

नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, अक्षय-रजनीकांत सहित इन दिग्गजों ने जताया शोक

रणवीर सिंह और आदित्य धर

रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नाना की एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने, दिल वाली और ओम वाली इमोजी शेयर की है. वहीं डायरेक्टर आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘कुछ लोग हमारे दिलों में अपने वजूद का एक हिस्सा और यादों से भी ज्यादा बहुत कुछ छोड़कर चले जाते हैं. आपकी बहुत याद आएगी नाना पाटेकर जी, ओम शांति.’

नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, अक्षय-रजनीकांत सहित इन दिग्गजों ने जताया शोकनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, अक्षय-रजनीकांत सहित इन दिग्गजों ने जताया शोक

रवीना टंडन

रवीना ने नाना के निधन पर हैरानी और दुख जताया है.उन्होंने नाना के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा नोट शेयर किया और कहा कि नाना के निधन की खबर सदमा देने वाली है. नाना को उन्होंने शेर दिल और मजबूत इंसान कहा. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि नाना के साथ उनका रिश्ता बेहद खास और अपनेपन वाला था. 

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर ने लिखा, ‘दुख शब्दों में बयां करना मुश्किल है. स्तबध हूं. ये चौंकाने वाला, बेहद दुखद और दिल तोड़ने वाला है. उनके बारे में क्या लिखा जाए, जिन्हें कभी शब्दों में बांधा नहीं जा सकता. हमारे नाना.’

कियारा आडवाणी और प्रकाश राज

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नाना की तस्वीर शेयर की है. वहीं अभिनेता प्रकाश राज ने लिखा, ‘आपके साथ गुजारे पल, आपसे मिली सीख, आपके हाथ का बना खाना इन सभी यादों को मैं हमेशा संभालकर रहूंगा.’

नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, अक्षय-रजनीकांत सहित इन दिग्गजों ने जताया शोक

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘विश्वास करना मुश्किल है कि नाना पाटेकर नहीं रहे. उन्होंने हमें ये विश्वास दिलाया था कि अपनी कला, अपनी अलग पहचान और जैसे आप हैं, वैसे ही रहकर आप अपनी जगह हासिल कर सकते हैं.

प्रभुदेवा

प्रभुदेवा ने लिखा, ‘नाना पाटेकर सर के निधन से दुखी हूं. उनके बेहतरीन अभिनय, अद्भुत टैलेंट और इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान को सदैव याद किया जाएगा. उनके फैंस, चाहने वालों और परिवार के प्रति संवेदनाएं.’

सुनील शेट्टी 

सुनील शेट्टी ने हैरानी जताते हुए लिखा, ‘आप जैसे व्यक्ति अब नहीं बनते. आप ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़े रहे. नाना सिर्फ एक ही थे. उनके जैसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे भाऊ.’

रवि किशन

रवि किशन ने लिखा, ‘आज सुबह-सुबह नाना पाटेकर जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर सुनकर मन बहुत व्यथित है. स्टार होते हुए भी स्टारडम से कोसों दूर रहने वाले नाना जी भारतीय सिनेमा के उन महान कलाकारों में थे, जिनकी पहचान उनकी सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व से थी. मुंबई की चकाचौंध में रहते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा.

नाना जी से मेरा आत्मीय संबंध रहा. समय-समय पर उनसे बातचीत होती थी. उनके अभिनय, सादगी और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण से मैंने बहुत कुछ सीखा. वे हमेशा स्नेह और प्रोत्साहन देते थे. उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक बड़ी क्षति है. नाना पाटेकर जी का निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनकी कला, सादगी और यादें सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं सभी चाहने वालों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति.’

रामगोपाल वर्मा

निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने लिखा, ‘हम सब जानते हैं कि कोई भी अमर नहीं है, हालांकि मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा है कि उनके जैसे स्ट्रॉन्ग व्यक्ति के साथ ऐसा अचनाक से हो सकता है. मैं उनके दिल से नफरत करता हूं, जिसने उन्हें धोखा दिया. वो एक्टिंग के भगवान थे.

जूनियर एनटीआर

तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर ने लिखा, ‘नाना पाटेकर सर के निधन से दुखी हूं. वो भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे. उनके किरदारों में एक खास गहराई और ईमानदारी होती थी. उनकी एक्टिंग कभी बनावटी नहीं लगती थी. वो एक अद्भुत एक्टर थे. उन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा. ओम शांति.’

अक्षय कुमार बोले- आपकी कमी बहुत खलेगी

नाना पाटेकर के साथ ‘वेलकम’ में काम करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने लिखा, ‘नाना जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. वो उन रेयर एक्टर्स में शामिल थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नीं होती थी. उनका अंदाज बिल्कुल नया और अलग था. हर रोल में उनकी ईमानदारी, आवाज और गंभीरता नजर आती थी.’

अक्षय ने आगे लिखा, ‘हमने वेलकम और हाउसफुल 5 में साथ काम किया था, इसके लिए मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं. सेट से जुड़ी सारी यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. नाना जी बेमिसाल थे. विश्वास करना मुश्किल है कि आप हमारे बीच नहीं है. सभी यादों के लिए धन्यवाद. आपकी कमी बहुत खलेगी, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.’

रजनीकांत

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने एक्स पर लिखा, ‘मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा है कि मेरे प्यारे दोस्त नानाजी अब नहीं रहे. उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.’

पीएम मोदी ने कहा- पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘श्री नाना पाटेकर जी जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में नजर आती है. नाना ने हर रोल में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे किरदार दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद किया जाएगा. उनकी तारीफ़ बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी की जाती थी. वे अपनी बात कहने में कभी हिचकिचाते नहीं थे. हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान काफी बड़ा था. उनके जाने से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है. मेरी उनके परिवार, फ्रेंड्स और अनगिनत फैंस के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.’

रितेश देशमुख बोले- मन को सुन्न और निशब्द कर दिया

रितेश देशमुख नाना पाटेकर के जाने से काफी दुखी है. उन्होंने एक्स पर मराठी भाषा में पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज शब्द जैसे जम से गए हैं, ऐसा लग रहा है मानो दिल पर बिजली गिर गई हो. ‘नाना नहीं रहे”—इस एक वाक्य ने मन को सुन्न और निशब्द कर दिया है. आप अभिनय की दुनिया की एक महान हस्ती थे, जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती थी. अपने अनोखे अंदाज़ से आपने दर्शकों के दिलों में एक अमिट जगह बनाई. कभी पर्दे पर एक शानदार हीरो, तो कभी रोंगटे खड़े कर देने वाले विलेन, या फिर गंभीर अंदाज़ के पीछे छिपा मज़ाकिया स्वभाव. आपकी एक्टिंग में हर रूप सचमुच निखर कर सामने आया.

आप पर्दे पर तो हीरो थे ही, लेकिन असल ज़िंदगी में उससे भी बड़े हीरो थे, आपकी संस्था से इंसानियत की एक कभी न खत्म होने वाली धारा बहती थी. ‘ब्लफ़मास्टर’ और ‘हाउसफुल 5′ में आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. लेकिन, किसी मराठी फ़िल्म में आपके साथ काम करने की इच्छा मेरे दिल में हमेशा एक अधूरी हसरत. आपकी बातें, हमारी बातचीत, पीठ थपथपाकर की गई तारीफ़ और साथ में खुलकर हंसना, यही मेरी ज़िंदगी की असली कमाई है. परिवार, रिश्तेदारों और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. सचमुच, आज एक युग का अंत हो गया. भावपूर्ण श्रद्धांजलि.’

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए नाना के निधन पर शोक जताया. वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘नाना पाटेकर महानतम? कुछ घंटे पहले मुझे दिल दहला देने वाली खबर मिली कि मेरे दोस्त नाना पाटेकर अब नहीं रहे.’

सुनील पाल बोले- गुरुओं के गुरु चले गए 

कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘ग्रेट एक्टर, गुरुओं के गुरु, मिमिक्री वालों के गुरु आज गुरुवार के दिन नाना पटेकर साहब चले गए. हालांकि उनका महान कार्य, हमेशा जिंदा रहेगा. ये फिल्म इंडस्ट्री का तो नुकसान है ही, समाज का भी नुकसान है. वो सीनियर की इज्जत करते थे, पैर छूते थे और पैर दबाते थे. अपने ‘नाम फाउंडशन’ के जरिए लोगों की मदद करते थे.’

सनी देओल

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘विश्वास करना मुश्किल है कि नाना हमारे बीच नहीं हैं. हमने कभी स्क्रीन शेयर नहने की थी, लेकिन हमारा रिश्ता हमेशा बहुत खास और यह कई सालों पुराना था. वो निडर और ज़िंदादिल इंसान थे. उन्होंने हमेशा अपने मन का काम किया. मैं हमेशा इसी रूप में उन्हें याद रखूंगा. आपकी बहुत याद आएगी, नाना.’

कंगना रनौत

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नाना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत ही भयानक और दुखद खबर. क्योंकि नाना जी बहुत ही तंदुरुस्त और स्वस्थ नजर आते थे. ओम शांति.’

नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, अक्षय-रजनीकांत सहित इन दिग्गजों ने जताया शोक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *