सबसे सस्ती विदेश ट्रिप: दुबई, UK और थाईलैंड भारतीयों की पसंद, कहां कितना खर्च?

f740ec37c8630185ceb759ce9531f02517952460860231216 original


छुट्टियों के दौरान लोग घूमने-फिरने का प्लान करते हैं. वहीं कई लोगों का सपना विदेश घूमने का होता है. सभी की अपनी अलग-अलग पसंद होती है, जैसे कोई दुबई और थाईलैंड जाना पसंद कर रहा है तो वहीं कुछ लोगों को लंदन और यूरोप जाने की सोचता है.

देश हो या विदेश घूमने जाने के लिए सबसे पहले लोगों के मन में सवाल आता है कि विदेश घूमने जाने के लिए कितने पैसे लगेंगे. ऐसे में अगर आप भी विदेश जाने की सोच रहे हैं तो पहले इस बारे में जान लीजिए कि इन जगहों पर घूमने जाने के लिए आपका बजट कितना होगा चाहिए? 

दुबई जाने के लिए कितना चाहिए बजट?

अगर आपको दुबई जाना है तो 6 दिन की ट्रिप के लिए लगभग 85 हजार से 1.10 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं. हां, लेकिन बजट आपके होटल के किराए, खाने-पीने के खर्च, शॉपिंग और दूसरे खर्च के हिसाब से बढ़ भी सकता है.

UK जानें के लिए देखें बजट

अगर आपको UK के लंदन में छह दिन के लिए घूमने जाना है तो खर्च 1.45 लाख से 1.75 लाख रुपये तक अनुमानित है. वहीं आरामदायक सफर के लिए 2.20 लाख से 2.85 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं.

थाईलैंड जाने के लिए जानें बजट

अगर आपका प्लान थाईलैंड घूमने जाने का है तो यहां घूमने के लिए बजट के हिसाब से 50 हजार से 70 हजार रुपये की जरूरत होगी. लेकिन अगर ज्यादा आरामदायक सफर चाहते हैं तो खर्च बढ़ भी सकता है.

तारीख से तय करें घूमने का बजट

हां, लेकिन विदेश जाने में कितना खर्च होगा वह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस महीने में विदेश घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं. 

  • थाईलैंड के लिए फरवरी में फ्लाइट टिकट सबसे सस्ते हो सकते हैं.
  • वहीं थाईलैंड के लिए सबसे महंगे फ्लाइट टिकट जून के दौरान हो सकते हैं.
  • इसके अलावा लंदन जाने के लिए दिसंबर में फ्लाइट का किराया कम हो सकता है.

इसलिए जब भी घूमने का प्लान करें तो फ्लाइट टिकट से लेकर होटल बुकिंग तक के ताजा रेट चेक कर लें. 

दुबई, UK और थाईलैंड भारतीयों की पसंद

जानते हैं कि आखिर भारतीय यात्री सबसे ज्यादा कहां जा रहे हैं. नियो के सितंबर 2024 से अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, UAE, UK और थाईलैंड लोग ज्यादा जाना पसंद कर रहे हैं.

  • विदेश जाने वाले लगभग 12 प्रतिशत भारतीय यात्री UAE पहुंचे.
  • इसके अलावा लगभग 10 प्रतिशत यात्री की पसंद UK.
  • फिर करीब 8 प्रतिशत भारतीय यात्रियों ने थाईलैंड की यात्रा की.
  • जर्मनी में लगभग 6 प्रतिशत यात्री पहुंचे.
  • अमेरिका में भी करीब 6 प्रतिशत यात्री पहुंचे.

ऐसे में अगर आप भी दुबई, UK और थाईलैंड जाने की सोच रहे हैं तो पहले ये जान लें कि यहां पर घूमने जाने के लिए आपका बजट कितना होना चाहिए?

अडानी ने लगाई लंबी छलांग, 127% ज्यादा दिया दान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *