पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में नई सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में खिलाडियों को फॉर्मेट के आधार पर बांटा गया है, ना कि ग्रेड सिस्टम के आधार पर. मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और सैम अयूब जैसे स्टार खिलाडियों को सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची से बाहर रखा गया है. अक्सर पाकिस्तान की तुलना भारतीय बोर्ड BCCI के साथ होती है, लेकिन दोनों बोर्ड्स अपने-अपने खिलाडियों को कितनी तनख्वाह देते हैं, इसका अंतर जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.
PCB ने इस बार फॉर्मेट के आधार पर सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची बनाई है. कुछ खिलाडी सिर्फ टेस्ट खेलेंगे, कुछ टेस्ट और वनडे खेलेंगे, कुछ प्लेयर वनडे और ट20 दोनों फॉर्मेट में खेलेंगे. एक कैटेगरी केवल टी20 प्लेयर्स के लिए बनाई गई है. दूसरी और BCCI ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी के तहत खिलाडियों को सैलरी देता है.
भारतीय खिलाडियों की सैलरी
भारतीय खिलाडियों को ग्रेड प्रणाली के तहत ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी में बांटा गया है. शुभमन गिल, रवीन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ग्रेड ए में आते हैं, जिसके लिए उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है. वहीं रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज सहित कई बड़े नाम ग्रेड बी में आते हैं, जिन्हें एक साल में BCCI से 3 करोड़ रुपये मिलते हैं. वहीं ग्रेड सी वाले खिलाडियों को एक साल में 1 करोड़ रुपये मिलते हैं.
पाकिस्तानी खिलाडियों की सैलरी
पाकिस्तानी खिलाडियों का कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम बेहद पेचीदा दिखाई पड़ता है. ट्रैक AB वाले खिलाडियों को 2 वर्गों में बांटा गया है. ट्रैक AB के अंतर्गत बाबर आजम और सलमान आगा जैसे खिलाडी आते हैं जो टेस्ट और वडे, दोनों में खेलते हैं. इन खिलाडियों को करीब 16 लाख रुपये प्रतिमाह मिलते हैं. ट्रैक ए वाले खिलाडी टेस्ट स्पेशलिस्ट होते हैं, जिन्हें महीने में करीब 13.40 लाख रुपये मिलते हैं.
ट्रैक बीसी वाले खिलाडी वनडे और टी20 दोनों खेलते हैं, जिसके लिए उन्हें प्रतिमाह 11.4 लाख रुपये मिलते हैं. ट्रैक सी वाले प्लेयर्स केवल टी20 खेलते हैं और उन्हें एक महीने की 8.7 लाख रुपये की सैलरी मिलती है. वहीँ उभरते हुए खिलाडियों को ट्रैक डी में रखा गया है, जो एक महीने में 3.3 लाख रुपये की तनख्वाह लेते हैं.
इस तरह पाकिस्तान में ट्रैक एबी वाला खिलाडी साल में अधिकतम 1.8 करोड़ रुपये ही कमा सकता है. जबकि भारत में ग्रेड ए वाले खिलाडियों को सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं.
यह भी पढ़ें:
PAK के खिलाफ इतनी बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, कल एशिया कप में होगी टक्कर