सिराज पर इमरान मसूद के बयान से मचा बवाल, अब आई कपिल देव की प्रतिक्रिया

0ff83e11d611a52a8286face82369e7b1795270148864143 original


भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज नहीं खेल रहे हैं. जब मैनेजमेंट के इस फैसले पर कपिल देव से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोगों को ऐसे विषयों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए. कांग्रेस नेता इमरान मसूद का कहना था कि सिराज नाम होने की वजह से उनके साथ भेदभाव हुआ है. इसी बयान के कारण सिराज को लेकर बवाल मचा हुआ है. मगर कपिल देव ने इस विषय पर बेहद संतुलित रुख अपनाया.

मैं कौन होता हूं…

इमरान मसूद द्वारा लगाए गए आरोपों पर कपिल देव से सवाल पूछा गया. इस पर दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने कहा, “सेलेक्टर्स से पूछिए, मैं कौन होता हूं? मेरे जैसे लोगों को ऐसे विषयों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए. जिन लोगों को यह जिम्मेदारी मिली हुई है, जवाब भी उन्हीं को देना चाहिए. मेरी नजर में वे अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन एकसाथ सबको खुश नहीं रखा जा सकता.”

पहले टेस्ट मैच में मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा का चयन किया. टीम के दूसरे सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज होने के बावजूद सिराज को प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं मिला था.

यह मेरा काम नहीं है…

कपिल देव ने कहा कि देश का अच्छा करना सबसे अधिक मायने रखता है. उन्होने कहा कि वे सिराज को पसंद करते हैं, लेकिन चुनने का काम सेलेक्टर्स और कप्तान का है. कपिल ने यह भी साफ किया कि किसी की व्यक्तिगत पसंद या पसंद के आधार पर टीम तैयार नहीं होनी चाहिए.

इमरान मसूद के बयान पर मचा बवाल

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, “यह कहा जा रहा है कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उसे टीम में जगह नहीं मिली. उनका नाम ‘सिराज’ है, इसी वजह से उन्हें टीम में नहीं रखा गया. अगर सिराज को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद नहीं चुना जा रहा, तो भेदभाव साफ़ दिख रहा है.”

यह भी पढ़ें:

पहले टेस्ट में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का 12 साल पुराना रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *