Petrol Diesel Price: और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, किस्तों में क्यों बढ़ रहे दाम? तेल कंपनियों ने बताया अपना फॉर्मूला

b18a79821b2c78b17e990ca3a65c794517791860036701346 original


Petrol- Diesel News: देश में मंगलवार को एक बार फिर से पेट्रोल- डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. ये बढ़ोतरी चार दिन में लगातार दूसरी बार है, ऐसे में ये लोगों के लिए काफी परेशानी का सबब है. पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई भी बढ़ जाती है. जिसका सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ता है. जिस तरह से लगातार चार दिन में दूसरी बार पेट्रोल- डीजल की कीमत बढ़ी है, उसी तरह आने वाले समय में ये कीमतें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं. अब इस बारे में हाल ही में IOCL के अधिकारी ने बताया है.

IOCL अधिकारी ने बताया…
दरअसल पेट्रोल- डीजल के दाम दोबारा बढ़ने के बाद IOCL (इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के एक अधिकारी ने बताया है कि उपभाक्ताओं की सुविधा के लिए और उन पर कम बोझ लगे इस वजह से दाम धीरे- धीरे बढ़ाए जा रहे हैं. Informist से बातचीत में तेल कंपनी के अधिकारी ने बताया कि, ‘हम ये सब एक साथ नहीं करना चाहते, क्योंकि इससे महंगाई पर असर पड़ेगा’.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: अप्रैल 2027 से बढ़कर आ सकती है सैलरी और पेंशन, बढ़ती महंगाई से मिलेगी राहत!

अधिकारी ने आगे बताया कि, ‘हमारी कीमतें एक निर्धारित सर्कल के हिसाब से तय होती हैं और हम तिमाही मुनाफे पर ध्यान देने के बजाय उपभोक्ताओं को जितना हो सके, बचाने की कोशिश कर रहे हैं. कीमतों में कुल कितनी बढ़ोतरी होगी, इसका फैसला शीर्ष स्तर पर लिया जाएगा, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए ये बढ़ोतरी जरूरी थी’.

मंगलवार को फिर बढ़ीं कीमतें
बता दें कि 19 मई मंगलवार को सुबह एक बार फिर से देशभर में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है. चार दिन पहले जिनमें तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई थीं, वहीं अब इसमें 90 पैसे की वृद्धि और कर दी गई है. ईरान और यूएस के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिसकी वजह से भारत में भी पेट्रोल- डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है. 15 मई को सरकार ने पेट्रोल- डीजल में 3 रुपये की वृद्धि हुई थी. जिसके बाद अब कुल मिलाकर करीब 4 रुपये महंगा पेट्रोल- डीजल लोगों को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Hike: महंगे पेट्रोल-डीजल से हाहाकार, अब पंपों पर लगने लगी भीड़, लोग बोले- फैसला वापस ले सरकार नहीं तो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *