गोल्ड वालों से ज्यादा दुखी हैं चांदी खरीदने वाले, जनवरी से 64% गिरे दाम

af99bfaba15d2e536864cb8b5ba5812317952694961161241 original


सोने और चांदी में पैसा लगाने वालों के लिए यह साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. खासकर चांदी खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. जनवरी में बने अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद चांदी की कीमतों में करीब 64.2% तक की गिरावट आ चुकी है. वहीं, सोने के दाम भी अपने जनवरी के शिखर से 31.5% नीचे आ गए है. 

शुक्रवार को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव सितंबर 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका को इसकी सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है. बुलियन वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को MCX पर सोना 1,22,510 प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,49,590 प्रति किलो पर बंद हुई.

आज कहां पहुंची चांदी की कीमत?

दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, आज यानी 21 नवंबर को देश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला. बुलियन वेबसाइट के मुताबिक, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव देशभर में करीब 1,49,590 प्रति किलो रहा. हालांकि, दिल्ली में चांदी सबसे सस्ती, जबकि चेन्नई और कोयंबटूर में सबसे महंगी दर्ज की गई.

बड़े शहरों में चांदी का भाव

     शहर          1 किलो चांदी 100 ग्राम चांदी
    दिल्ली        1,49,060       14,906 
    मुंबई          1,49,320     14,932
    बेंगलुरु       1,49,440     14,944
  कोलकाता        1,49,120     14,912
    चेन्नई         1,49,750     14,975
   हैदराबाद       1,49,560     14,956
   अहमदाबाद      1,49,520     14,952
   कोयंबटूर      1,49,750     14,975

इन आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में एक किलो चांदी 1,49,060 में मिल रही है, जो कि सबसे कम है. वहीं, चेन्नई और कोयंबटूर में इसका भाव 1,49,750 है. यानी सबसे सस्ते और महंगे भाव के बीच 690 प्रति किलो का अंतर है.

चांदी की कीमतों में इतनी गिरावट क्यों आई?

इस साल जनवरी में चांदी और सोने ने अपने ऊंचे स्तर को छुआ था, लेकिन उसके बाद अचानक दोनों की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिला है. हालांकि, चांदी में गिरावट सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा रही है. जनवरी के उच्चतम स्तर से चांदी 64.2% और सोना 31.5% नीचे आ चुका है.

दरअसल, इस गिरावट के पीछे कई बड़ी वजहें बताई जा रही हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े निवेश को लेकर बाजार में चिंता बढ़ी है. इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने निवेशकों का रुख प्रभावित किया है. मजबूत डॉलर के कारण भी सोने और चांदी जैसी धातुओं पर दबाव बढ़ा है.

19 साल के Youtuber का खाता फ्रीज, SBI भरेगा 15000 का जुर्माना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *