पीएम मोदी ने जब सोना नहीं खरीदने को कहा था तब क्या दाम थे, आज क्या दाम हैं?

2e716b65358fadbde2250836666dae4617953224337311435 original


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2026 में देशवासियों से अपील की थी कि अगर बहुत जरूरी न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें. उस वक्त देश में पश्चिम एशिया के तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही थीं और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव था. सरकार की चिंता थी कि सोने का ज्यादा आयात करने से देश का विदेशी मुद्रा खर्च और बढ़ सकता है.

अब करीब छह महीने बाद सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम मोदी की अपील के समय सोने का भाव कितना था और आज यह किस कीमत पर मिल रहा है और इस बीच सोने के रेट में कितनी गिरावट आई है. 

अपील के वक्त क्या था सोने का भाव?
पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से सोना खरीदने से बचने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि अगर जरूरत न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें. इससे पहले यानी 9 मई को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,250 रुपए प्रति ग्राम थी. इस हिसाब से 10 ग्राम सोने का भाव 1,52,500 रुपए था.

आज कितने में मिल रहा है 10 ग्राम सोना?
अब 22 नवंबर 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 12,523 रुपए प्रति ग्राम पर आ गया है. यानी 10 ग्राम सोने की कीमत 1,25,230 रुपए है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 11,480 रुपए प्रति ग्राम यानी 10 ग्राम के लिए 1,14,800 रुपए है. इनमें GST शामिल नहीं हैं. ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और दूसरी फीस जुड़ने से बिल के पैसे अलग हो सकते हैं.

6 महीने में कितना सस्ता हुआ सोना?
अगर पीएम मोदी की अपील से एक दिन पहले के 24 कैरेट सोने के भाव की तुलना आज के रेट से करें तो 10 ग्राम सोना 27,270 रुपए सस्ता हो चुका है. यानी कीमत में करीब 17.9 फीसदी की गिरावट आई है. मई में जहां 10 ग्राम सोने के लिए 1.52 लाख रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ते, वहीं अब इसके लिए करीब 1.25 लाख रुपए देने होंगे.

क्या सिर्फ अपील से गिरे सोने के दाम?
21 नवंबर को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने सोने की कीमतों में आई गिरावट का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों से कम सोना खरीदने की अपील की थी और देशवासियों ने उनकी बात मानी है. उनके मुताबिक, लोगों को अब लगता है कि इस सलाह से उनके पैसे बच गए. 

हालांकि, सोने की कीमतों में गिरावट की वजह सिर्फ लोगों की खरीदारी कम होना नहीं है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है. अमेरिकी डॉलर की मजबूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने सोने की कीमतों को नीचे खींचा है.

इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें 23 से 29 नवंबर के बीच RBI छुट्टी की पूरी लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *