6,6,6,6… मिचेल मार्श के लगातार चार छक्के, अंशुल कंबोज बने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज

e0e7cb5e1c18b0e33b647e199157a65a1778864797314975 original


आईपीएल 2026 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर पिटाई हुई है. मिचेल मार्श ने उनके ओवर में 28 रन जड़ दिए. इसी के साथ अंशुल, चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में सबसे ज्यादा पिटाई खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके एक ही ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श ने चार छक्के और एक चौका लगाया.

इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए थे. लखनऊ की टीम पहले 4 ओवरों में 39 रन बना पाई थी, जो कोई बड़ी बात नहीं. मगर पारी के 5वें ओवर में अंशुल कंबोज की पहली चारों गेंदों पर मिचेल मार्श ने लगातार 4 छक्के जड़ दिए. अंशुल शॉर्ट पिच गेंद फेंके जा रहे थे, जिन्हें मार्श लगातार बाउंड्री के पार भेजते रहे. एक गेंद डॉट रही और अंतिम गेंद पर मार्श ने चौका लगाकर ओवर में कुल 28 रन बटोरे.

सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने

आईपीएल के किसी मैच के पावरप्ले ओवरों में अंशुल कंबोज अब CSK के सबसे ज्यादा पिटाई खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले पावरप्ले में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले CSK के गेंदबाज मुकेश चौधरी थे, जिन्होंने 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 27 रन लुटा दिए थे.

दूसरी ओर मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके अलावा निकोलस पूरन भी LSG के लिए खेलते हुए 28 रन बटोर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: इकाना में लखनऊ-चेन्नई के मैच में क्यों काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी? एक मिनट का मौन भी रखा

IPL 2026 में अंशुल कंबोज के आंकड़े

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पूर्व आईपीएल 2026 में अंशुल कंबोज के आंकड़े बहुत बढ़िया रहे हैं. उन्होंने LSG के खिलाफ मैच से पूर्व 11 मैचों में 19 विकेट चटकाए. वो सीजन में CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

6,6,6,6,6… 14 करोड़ी कार्तिक शर्मा ने CSK के लिए खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया नया कीर्तिमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *