भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाना है तो हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना है. हरमनप्रीत ने 27 गेंद में 56 रन बनाए और इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया.
18वें ओवर तक भारतीय टीम ने सिर्फ 134 रन बनाए थे. उसके लिए 155-160 तक पहुंच पाना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन आखिरी 2 ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 36 रन जोड़े और ऑस्ट्रेलिया के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा. जेमिमा रोड्रीग्स ने भी कप्तान हरमनप्रीत का खूब साथ दिया, जिन्होंने 28 गेंद में 34 रन बनाए. हरमनप्रीत और रोड्रीग्स के बीच 64 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई.
हरमनप्रीत की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला टी20 क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बनीं. उन्होंने 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और अपनी 56 रनों की पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए. पारी के आखिरी ओवर में कप्तान हरमनप्रीत ने लगातार 3 छक्के लगाकर हैट्रिक पूरी की. उन्होंने यह पारी 207 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेली.
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की थी, लेकिन दोनों ने बहुत धीमे अंदाज में बल्लेबाजी की. मंधाना ने 37 गेंद में 38 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 34 रनों का योगदान दिया. जेमिमा रोड्रीग्स ने भी 34 रन बनाए, लेकिन रिटायरर्ड आउट होकर मैदान से बाहर चली गई थीं.
सेमीफाइनल है दांव पर
दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा चुकी है, जिससे उसके 8 अंक हो गए हैं. भारतीय टीम का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बहुत बेहतर है. ऐसे में भारत को केवल ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करनी है, जिससे उसे सेमी फाइनल का टिकट मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें:
बेन स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास, न्यूजीलैंड से जारी तीसरे टेस्ट के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा