अब कौन बनेगा इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान? रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स ने इस खिलाड़ी का लिया नाम 

82ffbce72ee04efdebd3ebfea8d2d8c417827522498571364 original


इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) संन्यास ले चुके हैं. व्हाइट बॉल क्रिकेट को पहले ही छोड़ चुके स्टोक्स ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में कप्तान के रूप में खेला. स्टोक्स के संन्यास के बाद एक सवाल क्रिकेट फैंस के मन में उठ रहा था कि अब उनके बाद टेस्ट में कौन इंग्लैंड की कमान संभालेगा? खुद स्टोक्स ने ही इसका जवाब दे दिया है. 

स्टोक्स ने सीधे टेस्ट के उपकप्तान हैरी ब्रूक का नाम लिया. पूर्व कप्तान ने कहा कि ब्रूक को इसलिए ही उपकप्तान बनाया गया, ताकि वह आगे चलकर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकें. 

अपने आखिरी टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टोक्स ने कहा, “यही वजह है कि उसे (हैरी ब्रूक) उपकप्तान बनाया गया है.”

ब्रुक पिछले साल गर्मियों के आखिर से उपकप्तान हैं, लेकिन जब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड को कप्तान की जरूरत थी, तो जो रूट को चुना गया. यह फैसला नाइटक्लब की उस घटना की जांच के बीच लिया गया, जिसकी वजह से स्टोक्स बाहर हो गए थे. 

उपकप्तान का कप्तान बनना स्वाभाविक

स्टोक्स का मानना है कि उपकप्तान का कप्तान बनना स्वाभाविक प्रक्रिया है. स्टोक्स ने कहा, “पिछले कुछ हफ्तों में (रूट की नियुक्ति को लेकर) कुछ फैसले लिए गए थे, लेकिन मैं उन फैसलों का हिस्सा नहीं था.”

ब्रूक ने अब तक टेस्ट में नहीं की कप्तानी 

गौर करने वाली बात यह है कि ब्रूक ने अब तक एक भी टेस्ट में इंग्लैंड की कमान नहीं संभाली है. हालांकि वह वनडे और टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड की कमान संभाल चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ब्रूक को इंग्लैंड के अगले टेस्ट मैच में कप्तान बनाया जाता है या नहीं. अब तक ब्रूक 38 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनकी 66 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 10 शतक और 18 अर्धशतक की बदौलत 3395 रन बना लिए हैं.

 

यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *