Dhurandhar 2 BO Day 19: ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे मंडे टेस्ट भी किया पास, कमा डाले करोड़ों, अब टूटेगा प्रभास का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

3f00455cef440471a57fd065795359ef1775488553407209 original


‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से गदर मचाया हुआ है. दो हफ्ते धुआंधार परफॉर्म करने के बाद इसने तीसरे वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस लूट लिया और भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. इसी के साथ ये फिल्म ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है.

वहीं दर्शक अब भी सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, हालांकि वीक डेज में एक बार फिर इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर 2’ ने 19वें दिन कितना किया कलेक्शन?
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड तक छप्परफाड़ कमाई की. हालांकि न तीसरे मंडे को इसकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी नजर आईं. फिल्म ने रिलीज के बाद से पहली बार 19वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है बावजूद इसके ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे मंडे का टेस्ट भी पास कर लिया है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे मंडे को यानी 19वें दिन 10 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की 19 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 1023.77 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे वीक में 263.65 करोड़ कमाए थे.

तीसरे मंडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी चौथी फिल्म
‘धुरंधर 2’  तीसरे मंडे को सबसे ज्यादा कमाई नहीं कर पाई. ये रिकॉर्ड अभी तक ‘धुरंधर 2’ की ही प्रीक्वल धुरंधर के नाम है. इस फिल्म ने तीसरे मंडे को 19.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे नंबर पर पुष्पा 2 है इसने 14.25 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि तीसरे नंबर पर बाहुबली 2 है इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ऐसे में ‘धुरंधर 2’  भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरे सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन पाई है.

‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से इंचभर दूर
 ‘धुरंधर 2’ की कमाई में तीसरे मंडे बेशक बड़ी गिरावट दर्ज की गई लेकिन ये अब प्रभास के 9 साल पुराने एक तगड़े रिकॉर्ड के परखच्चे उड़ाने के करीब पहुंच गई है.. जी हां ‘धुरंधर 2’ अब ‘बाहुबली 2’ के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ को मात देने से बस 7 करोड़ दूर है. इस आंकड़े को पार करते ही ‘धुरंधर 2’ देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. इसके आगे बस पुष्पा 2 ( 1234.10 करोड़) होगी. 

‘धुरंधर 2’  के बारे में सब कुछ
‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, सारा अली खान, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस हमजा मजारी अली का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान के लयारी इलाके में घुसपैठ करता है और आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है. सीक्वल में हमजा के अतीत की भी कहानी दिखाई गई है. 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *