‘मीडिया के दबाव में हुआ वैभव सूर्यवंशी का सेलेक्शन…’, कोच गंभीर पर दिग्गज का हैरतअंगेज दावा

2e2eb645f9edd16de39a1fc12bc6527a1791260314353975 original


भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मीडिया के दबाव में आकर वैभव सूर्यवंशी का चयन किया था. यह कहना है पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का. बद्रीनाथ ने अपने दावे में गंभीर के उस स्टेटमेंट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि संजू सैमसन को ड्रॉप करने के बाद ठीक से सो नहीं पाए थे. याद दिला दें कि इंग्लैंड टूर पर 3 मैचों के बाद सैमसन को ड्रॉप करके टीम मैनेजमेंट ने वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया था.

अपने यूट्यूब चैनल पर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कहा, “गौतम गंभीर ने एक स्टेटमेंट दिया था कि संजू सैमसन को ड्रॉप करने के बाद वह सो नहीं पाए थे. गंभीर का कहना था कि वह उनके लिए सबसे कठिन फैसलों में से एक रहा. वह शायद वाकई में कठिन फैसला रहा होगा, क्योंकि एक कोच को बहुत कुछ देखना पड़ता है.”

मीडिया के दबाव में आ गए गंभीर

पूर्व क्रिकेटर बद्रीनाथ ने आगे कहा कि IPL 2026 के धमाकेदार सीजन के बाद वैभव को बहुत ज्यादा मीडिया अटेंशन मिल रही थी. उनका बहुत ज्यादा हाइप बन गया था. इस तरह के हाइप में कोई भी कोच होता तो दबाव बनना लाजिमी होता है.

बद्रीनाथ ने कहा, “IPL सीजन के बाद वैभव सूर्यवंशी को बहुत ज्यादा हाइप मिल रहा था, इसलिए कोच कोई भी हो दबाव बनना लाजिमी है. शायद उसी दबाव में आज कुछ अलग फैसले लेते हैं. मुझे नहीं लगता वह एक क्रिकेट से जुड़ा फैसला था.”

दोबारा ओपनिंग करेंगे सैमसन

संजू सैमसन को जिम्बाब्वे सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया था, जहां वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग की और तीन पारियों में 2 अर्धशतक लगा दिए. उसके बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ उम्मीद की जा रही है कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ही ओपनिंग करेगी. इसी बीच बल्लेबाजी कोश सितांशु कोटक कह चुके हैं कि वैभव को अपने मौकों का इंतजार करना होगा. यह साफ जाहिर करता है कि ओपनिंग के लिए वैभव और संजू को लेकर टीम मैनेजमेंट पर दबाव असली है.

यह भी पढ़ें:

IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *