नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) 2026 के जुलाई-अगस्त सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. NITTT बैच 13 के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड NITTT की ऑफिशियल वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर उपलब्ध है. इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन कर सकते हैं.
NITTT जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा बैच-13 की उम्मीदवारों के लिए 31 जुलाई, 1 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त को आयोजित की गई थी. परीक्षा इंटरनेट बेस्ड मोड में रिमोट प्रॉक्टरिंग के जरिए हुई थी. इस परीक्षा को कुल 8 सेशन में आयोजित किया गया था. इस परीक्षा के लिए कुल 10,201 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 9,848 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. वहीं अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड वेबसाइट पर देख सकते हैं.
ऐसे चेक करें नीट 2026 स्कोरकार्ड
- NITTT स्कोर कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर NITTT जुलाई-अगस्त 2026 रिजल्ट या स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई जानकारी में अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- इसके बाद जरूरी सिक्योरिटी डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
- अब स्क्रीन पर NITTT 2026 का स्कोर कार्ड दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करके सेव कर लें.
स्कोरकार्ड में ये जानकारी जरूर जांचें
NITTT स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज अपनी व्यक्तिगत और परीक्षा से जुड़ी जानकारी काे ध्यान से देखना होगा. अगर किसी जानकारी में कोई गलती है, तो उम्मीदवारों को संबंधित अधिकारी से कांटेक्ट करने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें-बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार
अलग से जारी होगा सर्टिफिकेट
एनटीए ने NITTT परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों को स्पष्ट किया है कि उसकी जिम्मेदारी परीक्षा आयोजित कराने, रिजल्ट तैयार करने और उसे घोषित करने तक है. वहीं NITTT का मॉड्यूल कंप्लीशन सर्टिफिकेट अलग से जारी किया जाएगा. इसलिए स्कोर कार्ड जारी होने को अंतिम मॉड्यूल कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी होने के तौर पर नहीं माना जाएगा. सर्टिफिकेट बाद में NITTT की ओर से जारी किया जाएगा. वहीं सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी के लिए भी उम्मीदवारों को NITTT की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहना होगा.
क्या है NITTT परीक्षा?
नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग परीक्षा का उद्देश्य एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों में नियुक्त नए टीचर्स को सेवाकालीन ट्रेनिंग देना है. इस ट्रेनिंग के माध्यम से टीचर्स के शिक्षण कौशल, पेशेवर क्षमता और कक्षा में पढ़ाने की दक्षता को बेहतर बनाया जाता है. यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और एआईसीटीई की ओर से शुरू की गई एक प्रशिक्षण नीति है.
ये भी पढ़ें-6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI