रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित

709834e268b95966779beb38864810611791284217781587 original


संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनके शिष्य रसिक दुलारी शरण की कुछ समय पहले संदिग्ध मौत हुई. उनकी मौत के बाद काफी विवाद हुआ. प्रेमानंद महाराज औ उनके आश्रम पर भी सवाल खड़े किए गए. अब इस सब के बीच में प्रेमानंद महाराज के सपोर्ट में एक्ट्रेस प्रियंका पंडित आई हैं. वो प्रेमानंद महाराज की शिष्य हैं और वृंदावन में ही रहती हैं.

प्रियंका पंडित ने इंस्टा स्टोरी शेयर की है. इसमें एक महिला कथावाचक प्रेमानंद महाराज को लेकर बात कर रही हैं और बोल रही हैं कि किशोरी जी तक ले जाने वाले प्रेमानंद महाराज थे और हैं और रहेंगे. वीडियो में प्रेमानंद महाराज की फोटो भी दिख रही है.

प्रेमानंद महाराज का किया सपोर्ट

महिला कथावाचक ने कहा, ‘वक्त कैसा भी हो पर ये बात सच है कि सबको किशोरी जी के नाम तक ले जाने वाले हमारे पूज्य संत स्वामी प्रेमानंद जी महाराज थे, हैं और रहेंगे. सूर्य के आगे अगर कुछ देर के लिए बादल आ जाए तो सूर्य का तेज कम नहीं हो जाता है. बादल फिर छटेंगे. सूरज का प्रकाश वैसा ही रहेगा. सूरज वैसे ही चमकता है और वैसे ही चमकता रहेगा. चार लोगों के कुछ कहने से कुछ हो नहीं जाता प्यारे. किसी ने ये नहीं देखा कि उन्होंने सबके राधा नाम का जाप करना सिखाया. उन्होंने कभी ये नहीं कहा कि हमें फॉलो करो. उन्होंने हमेशा कहा कि किशोरी जी को फॉलो करो. किसी को कुछ भी कहना आसान है लेकिन चुपचाप सहन करना कोई छोटी बात नहीं है.’

प्रियंका पंडित की बात करें तो वो भोजपुरी एक्ट्रेस रहीं. उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया है. हालांकि, अब वो ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ चुकी हैं. प्रियंका ने अब भक्ति की राह चुनी है. प्रियंका पंडित ने वायरल एमएमएस विवाद के बाद ग्लैमर की दुनिया छोड़ दी थी. अब वो वृंदावन में रहती हैं और खुद को प्रेमानंद महाराज की शिष्या कहती हैं. उन्होंने शादी कर ली है. हालांकि, अभी तक अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया है. प्रियंका अब प्रेग्नेंट हैं. हाल ही में उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *