भारत में शिव नाडर बने सबसे बड़े दानवीर, 10 अमीरों में से सिर्फ 4 दिलदार

853ffe43d6d6a4fd5b3552e26fa1787717952285658981435 original


देश में अमीरों की कमी नहीं है, लेकिन जब बात अपनी दौलत का हिस्सा समाज के लिए खर्च करने की आती है तो हर अमीर इस लिस्ट में शामिल नहीं हो पाता है. EdelGive Hurun India Philanthropy List 2026 में एक बार फिर HCL के संस्थापक शिव नाडर ने बाजी मारी है. वो लगातार पांचवें साल देश के सबसे बड़े दानवीर बने हैं. उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 में 2,593 करोड़ रुपए दान किए है.

इस रिपोर्ट की सबसे दिलचस्प बात ये है कि भारत के 10 सबसे अमीर लोगों में से सिर्फ चार नाम टॉप 10 दानदाताओं की सूची में शामिल हैं. इनमें शिव नाडर, गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी और पूनावाला परिवार शामिल हैं. बाकी छह जगहों पर ऐसे दानदाताओं ने जगह बनाई है जो देश के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में है भी नहीं. 

एक साल में कितना हुआ दान?
EdelGive Hurun India Philanthropy List 2026 के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में देश के 219 बड़े दानदाताओं ने टोटल 11,554 करोड़ रुपए दान किए. एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2024-25 में ये रकम 10,380 करोड़ रुपए थी. इस तरह दान के टोटल पैसे में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

इस सूची में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने कम से कम 5 करोड़ रुपए का दान दिया है. खास बात ये है कि टॉप-10 दानदाताओं ने अकेले 6,572 करोड़ रुपए दिए. यानी टोटल दान का करीब 57 फीसदी हिस्सा इन्हीं 10 लोगों के खाते में रहा है.

हर दिन कितने रुपए दान करते हैं शिव नाडर?
HCL के संस्थापक शिव नाडर और उनका परिवार 2,593 करोड़ रुपए के दान के साथ पहले नंबर पर है. उन्होंने औसतन हर दिन करीब 7.1 करोड़ रुपए दान किए. यह लगातार पांचवां साल है, जब वो देश के सबसे बड़े दानदाता बने हैं.

हालांकि, पिछले साल के मुकाबले उनके दान में 4 फीसदी की कमी आई है. वित्त वर्ष 2024-25 में शिव नाडर और परिवार ने 2,708 करोड़ रुपए दान किए थे. उनके इस साल के टोटल योगदान में करीब 93 फीसदी हिस्सा निजी संपत्ति से आया है. सबसे ज्यादा 1,220 करोड़ रुपए कला, संस्कृति और विरासत से जुड़े कामों के लिए दिए गए.

दान में कितने मारी बड़ी छलांग?
इस सूची में दूसरे नंबर पर गौतम अदाणी और उनका परिवार है. उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 में 877 करोड़ रुपए दान किए. पिछले साल उनका योगदान 386 करोड़ रुपए था. मतलब एक साल में उनके दान में 127 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

अदाणी परिवार ने इस बार तीन पायदान की छलांग लगाई है. दान की रकम में 491 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी इस सूची में सबसे बड़ी बढ़ोतरी रही. वहीं, बजाज परिवार 632 करोड़ रुपए के दान के साथ तीसरे और मुकेश अंबानी और उनका परिवार 620 करोड़ रुपए के साथ चौथे नंबर पर है.

देश के टॉप-10 दानवीरों की पूरी लिस्ट-

रैंक  नाम दान के पैसे
1 शिव नाडर और परिवार 2,593 करोड़   
2 गौतम अदाणी और परिवार  877 करोड़
3 बजाज परिवार     632 करोड़ 
4 मुकेश अंबानी और परिवार   620 करोड़ 
5 नंदन नीलेकणि 380 करोड़ 
6 कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार 366 करोड़    
7 साइरस और अदार पूनावाला 336 करोड़
8 सुधीर मेहता और समीर मेहता 334 करोड़ 
9 रंजन पई और परिवार 219 करोड़
10 रोहिणी नीलेकणि   215 करोड़ 

दान में निजी पैसे का हिस्सा कितना है?
इस रिपोर्ट में एक और अहम बात सामने आई है. टोटल दान में 47 फीसदी हिस्सा लोगों की निजी संपत्ति से आया है, जबकि 53 फीसदी योगदान कंपनियों की CSR गतिविधियों के जरिए हुआ है. 

आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ने दिया झटका? जानें घरेलू एलपीजी के कितने बदले दाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *