सलमान खान और चिंत्रागदा सिंह इन दिनों ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. इसका बॉक्स ऑफिस पर क्लैश श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से है. ऐसे में अब सलमान ने इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर बात की और बताया कि श्रद्धा कपूर से इसके लिए माफी मांगी. क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी.
दरअसल, ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन के लिए सलमान खान और चित्रागंदा सिंह एबीपी के कॉनक्लेव राइजिंग समिट 2026 में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने ‘ईठा’ और ‘मातृभूमि’ के क्लैश पर रिएक्शन दिया. उन्होंने बताया कि वो कभी भी किसी की फिल्म के साथ क्लैश नहीं करना चाहते. एक्टर ने श्रद्धा की फिल्म के लिए चियर्स भी किया. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
सलमान खान ने श्रद्धा कपूर से मांगी माफी
‘ईठा’ और ‘मातृभूमि’ के क्लैश को लेकर सवाल किया गया तो चित्रांगदा सिंह कहती हैं, ‘श्रद्धा कपूर एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और दोनों ही फिल्में अच्छी हैं. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से भरपूर प्यार मिलेगा.’ इसके साथ ही सलमान खान ने भी कहा, ‘चियर्स फोर ईठा.’ वो आगे कहते हैं, ‘पहले ये फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन इस दौरान सूरज बड़जात्या की फिल्म आ रही थी. फिर शाहरुख खान की फिल्म आ रही थी 24 दिसंबर को तो मैंने कहा कि मैं नहीं क्लैश करने वाला. अगर एक हफ्ते पहले शाहरुख की फिल्म आती तो मैं इसे बिल्कुल रिलीज नहीं करता.’
सलमान खान ने आगे कहा, ‘वहीं, 26 जनवरी को रणबीर, विक्की और आलिया साथ आ रहे हैं तो इस समय भी उनके साथ क्लैश नहीं करना चाहता. इसलिए हमने 4 दिसंबर को रिलीज का ऐलान किया और मुझे इसकी जानकारी नहीं थी. अगर मुझे बुरा लगा. अगर पता होता तो मैं इसे रिलीज नहीं करता. मैंने उनसे बात की और माफी भी मांगी.’ सलमान ने श्रद्धा के रिएक्शन के बारे में बताया, ‘श्रद्धा ने कहा- नहीं सर मैं खुश हूं दोनों ही फिल्में अच्छी हैं.’ वहीं, सलमान ने चित्रांगदा सिंह और श्रद्धा कपूर दोनों ही तारीफ की.
4 दिसंबर को होगा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश
गौरतलब है कि सलमान खान फिल्म ‘मातृभूमि’ और श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ‘मातृभूमि’ में जहां भारतीय जवानों की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है वहीं, ‘ईठा’ में मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. फैंस दोनों ही फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं. इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. ऐसे में देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर 4 दिसंबर को कौन बाजी मार पाता है.