Homemade Butter Chicken: घर पर कैसे बनाएं शाही बटर चिकन, नोट कर लें रेसिपी

4eeefd9ec07a14f4084c62d4f00107d817952658745461472 original


रेस्टोरेंट में मिलने वाला बटर चिकन अपने मलाईदार स्वाद और खास ग्रेवी के लिए पसंद किया जाता है. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि कई लोग इसे घर पर भी बनाना चाहते हैं.  शाही बटर चिकन बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. कुछ जरूरी मसालों, टमाटर, मक्खन और क्रीम की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट बटर चिकन तैयार कर सकते हैं. इसे रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसा जाता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

बटर चिकन बनाने के लिए जरूरी सामग्री

शाही बटर चिकन बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम चिकन लें. मैरिनेशन के लिए आधा कप दही, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा हल्दी पाउडर, नमक और एक चम्मच नींबू का रस लें. ग्रेवी बनाने के लिए 3 से 4 टमाटर, 2 प्याज, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 से 3 चम्मच मक्खन, 2 चम्मच तेल, आधा चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच कसूरी मेथी और जरूरत के अनुसार क्रीम लें. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी चीनी और काजू भी इस्तेमाल करें.

इस तरह तैयार करें चिकन और ग्रेवी

सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धोकर एक बर्तन में रखें. इसमें दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और नींबू का रस मिलाएं. इसे कम से कम 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें. अब पैन में थोड़ा तेल गर्म करके चिकन के टुकड़ों को अच्छी तरह पकाएं और अलग रख दें. ग्रेवी बनाने के लिए दूसरे पैन में मक्खन डालें. इसमें प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और काजू डालकर कुछ देर पकाएं. जब टमाटर नरम हो जाएं, तो मिश्रण को ठंडा करके मिक्सर में पीस लें. अब इस पेस्ट को छानकर दोबारा पैन में डालें और धीमी आंच पर पकाएं.

यह भी पढ़ें : Veg Biryani Recipe: ठेले वाली वेज बिरयानी घर पर बनानी है, नोट कर लीजिए ये रेसिपी 

आखिर में डालें क्रीम और कसूरी मेथी

अब तैयार ग्रेवी में पका हुआ चिकन डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसमें गरम मसाला, नमक और थोड़ी चीनी डालकर कुछ मिनट पकने दें. इसके बाद क्रीम और हाथों से मसलकर कसूरी मेथी डालें. ग्रेवी को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चिकन पूरी तरह पक न जाए और मसाले अच्छी तरह मिल न जाएं. आखिर में ऊपर से थोड़ा मक्खन और क्रीम डालकर सजाएं. आपका स्वादिष्ट शाही बटर चिकन तैयार है. इसे गर्मागर्म नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें. अगर आपको ज्यादा मलाईदार ग्रेवी पसंद है, तो क्रीम की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें : Energy Drinks: क्या होती है एनर्जी ड्रिंक, नॉर्मल ड्रिंक से ये कैसे होती है अलग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *