भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! रुपया 8 साल में मजबूत, सेंसेक्स 9 महीने के टॉप पर

3c97ee49faf7d281591ca411c9ac198917952485187441435 original


भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए नवंबर का महीना अच्छी खबरें लेकर आया है. एक तरफ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार मजबूत हो रहा है, तो दूसरी तरफ शेयर बाजार में भी तेजी का दौर जारी है. शुक्रवार, 20 नवंबर को रुपया सात महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. वहीं सेंसेक्स और निफ्टी ने भी नौ महीने का हाई छू लिया. खास बात ये है कि रुपए में इस महीने आई मजबूती पिछले आठ साल में सबसे बेहतर मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 20 नवंबर को रुपया डॉलर के मुकाबले 92.68 पर बंद हुआ. अक्टूबर के आखिरी कारोबारी दिन यानी 31 अक्टूबर को यह 94.96 प्रति डॉलर पर था. इस तरह नवंबर में अब तक रुपए में करीब 2.46 फीसदी की मजबूती आई है. आखिरी बार नवंबर 2018 में रुपए ने इससे बेहतर मासिक प्रदर्शन किया था, जब इसमें 6.28 फीसदी की तेजी आई थी.

सेंसेक्स और निफ्टी भी नौ महीने के हाई पर
शेयर बाजार में भी निवेशकों का भरोसा लौटता दिख रहा है. शुक्रवार को सेंसेक्स 898 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 83,919.71 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 भी 25,800.60 के स्तर पर पहुंच गया है. दोनों प्रमुख इंडेक्स नौ महीने के ऊंचे स्तर पर बंद हुए.

इस तेजी के साथ भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सप्ताह बढ़त में रहा है. पूरे सप्ताह में सेंसेक्स 2.85 फीसदी और निफ्टी 2.61 फीसदी चढ़ा. पिछले चार हफ्तों में बाजार की यह तेजी छह साल में सबसे मजबूत चार-सप्ताह की बढ़त में शामिल रही. सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, बैंकिंग और फाइनेंशियल कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. सप्ताह के दौरान निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 6.72 फीसदी की तेजी आई. इससे बाजार को ऊपर जाने में मदद मिली.

विदेशी निवेशकों ने कितना लगाया पैसा?
रुपए और शेयर बाजार की मजबूती के पीछे विदेशी निवेशकों की वापसी को बड़ी वजह माना जा रहा है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने नवंबर में भारतीय शेयर बाजार में जमकर खरीदारी की है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 नवंबर तक खत्म हुए सप्ताह में विदेशी निवेशकों ने करीब 62,158 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. नवंबर में विदेशी निवेश का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. इससे पहले विदेशी निवेशक लगातार कई महीनों तक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे थे. अब उनका रुख बदलने से बाजार में खरीदारी बढ़ी है.

इसके पीछे एक वजह दुनिया के दूसरे बाजारों में चल रही हलचल भी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव के बीच कुछ विदेशी निवेशक भारतीय बाजार की तरफ पैसा लगा रहे हैं. इसके अलावा भारतीय कंपनियों के शेयरों की कीमतों को भी निवेश के लिहाज से आकर्षक माना जा रहा है.

8th Pay Commission: पेंशनर्स की बड़ी डिमांड, हर महीने मिले 45000 रुपए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *