‘ओम’ ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, इन 3 फिल्मों को पछाड़ा

26fff82174b177fd76c26d7debf07c3a1795316980407587 original


धनुष की फिल्म ‘ओम’ चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छा गई है. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के तमिल वर्जन ने दो दिन में जबरदस्त कमाई कर ली है. आइए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन नेट 15.40 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 17.90 करोड़ कमाए.  फिल्म को 6,488 शोज मिले और 42.3 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. 

  • फिल्म ने तमिल भाषा में 11.40 करोड़ कमाए. फिल्म को 3,768 शोज मिले और 50.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
  • तेलुगू में फिल्म ने 3.50 करोड़ कमाए और 1,645 शोज मिले. फिल्म को 41.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
  • हिंदी में फिल्म ने 50 लाख कमाए. फिल्म को 1,075 शोज मिले और 17 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. 

दो दिन में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन नेट 18.10 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 21 करोड़ कमाए. फिल्म को 6628 शोज मिले और 45.6 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने दो दिन में टोटल नेट 33.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. वहीं ग्रॉस 38.90 करोड़ कमाए.

कोईमोई के मुताबिक, इसी के साथ फिल्म ने 2026 की Baththa (30.31 करोड़), थलाइवर थम्बी थलाइमायिल (30.13 करोड़), विद लव (30.72 करोड़) को पछाड़ दिया है.

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

फिल्म को राजकुमार पेरियासामी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में धनुष के अलावा साई पल्लवी, संजय स्वरूप,  ममूटी और श्रीलीला जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में धनुष एक लकड़हारे की भूमिका निभाई है. साई पल्लवी एक सीबीआई ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें अवैध लाल चंदन के व्यापार की जांच करने का काम सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ को बैन करने की मांग, लगे रावण का महिमामंडन करने के आरोप

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. इसी के साथ उन्होंने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है. फिल्म को धनुष ने अपने बैनर ‘वंडरबार फिल्म्स’ के तहत प्रोड्यूस किया है. श्रद्धा अग्रवाल और अजमत जगमग भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की टेक्निकल टीम में साई अभ्यंकर, सिनमेटोग्राफर एज़िल अरासु के और एडिटर आर कलैवानन हैं. फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *