When to Replace Mattress: बेड का गद्दा बदलने का सही समय क्या, कब आ जाती है इसकी एक्सपायरी?

bae16b3372f805989b736d2f4cd718b617952427243911472 original


बेड का गद्दा हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है. अच्छी नींद के लिए गद्दे का सही होना जरूरी है, लेकिन कई बार लोग सालों तक एक ही गद्दे का इस्तेमाल करते रहते हैं. उन्हें लगता है कि जब तक गद्दा फट न जाए, उसे बदलने की जरूरत नहीं है. जबकि ऐसा नहीं है. समय के साथ गद्दे की मजबूती और आराम देने की क्षमता कम होने लगती है. ऐसे में सवाल है कि गद्दे को कितने साल बाद बदलना चाहिए और कैसे पता चलेगा कि अब इसकी एक्सपायरी आ गई है.

आमतौर पर कितने साल चलता है गद्दा?

गद्दे की कोई तय एक्सपायरी डेट नहीं होती, लेकिन यह उसकी उम्र इस्तेमाल और गुणवत्ता पर निर्भर करती है. आमतौर पर अच्छी क्वालिटी का गद्दा 7 से 10 साल तक चलता है. फोम, मेमोरी फोम, लेटेक्स और स्प्रिंग वाले गद्दों की उम्र अलग-अलग होती है. कुछ गद्दे सही देखभाल के साथ इससे ज्यादा समय तक भी चल जाते हैं, जबकि कम क्वालिटी वाले गद्दे जल्दी खराब हो जाते हैं. अगर गद्दे का इस्तेमाल रोजाना होता है या उस पर ज्यादा वजन पड़ता है तो उसकी सर्विस कम हो जाती है. इसलिए केवल साल गिनने के बजाय उसकी हालत पर भी ध्यान देना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : How to Store Sev: सेव में आ जाती है सीलन तो ऐसे करें पैक, महीनों तक रहेगी कुरकुराहट

इन संकेतों से समझें कि गद्दा बदलने का समय आ गया है

अगर गद्दे के बीच में गड्ढा बन गया है या उसका कोई हिस्सा दब गया है तो यह उसे बदलने का संकेत होता है. इसके अलावा, अगर गद्दे पर लेटने के बाद शरीर में दर्द, कमर में अकड़न या गर्दन में परेशानी महसूस होती है तो इसकी वजह गद्दे का सही सहारा न दे पाना होता है. गद्दे से आवाज आना, स्प्रिंग बाहर निकलना, फोम का टूटना या उसका असमान हो जाना भी खराब होने के संकेत हैं. 

गद्दे की उम्र बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

गद्दे को लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखने के लिए उसकी नियमित सफाई जरूरी है. समय-समय पर गद्दे को वैक्यूम क्लीनर से साफ करें और उस पर बिछी चादर को नियमित रूप से बदलें. गद्दे को नमी से बचाएं, क्योंकि इससे फफूंदी और बदबू की समस्या होती है. गद्दे को पलटने या उसकी दिशा बदलने से पहले कंपनी के निर्देश जरूर देखें, क्योंकि हर गद्दे को पलटना जरूरी नहीं होता. गद्दे पर कूदने या एक ही जगह लगातार ज्यादा दबाव डालने से भी बचें. 

यह भी पढ़ें : Winter Water Tank Tips: पानी की टंकी में कर लें ये जुगाड़, सर्दियों में आएगा गरम-गरम पानी 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *