Luxury Brand Price Cuts: क्यों घट रही लग्जरी सामान की मांग? गुच्ची ने घटाए बैग-जूतों के दाम

2c0b4f8c73e1061d2374dce156093aa717952749319611257 original


Luxury Fashion Market Trends: लंबे समय से लग्जरी फैशन की दुनिया में एक बात लगभग तय मानी जाती थी कि किसी महंगे ब्रांड का सामान आज से कल और महंगा ही होगा. हैंडबैग, जूते और डिजाइनर कपड़ों की कीमतें लगातार बढ़ती थीं और ग्राहक भी इसे लग्जरी मार्केट का हिस्सा मानकर चलते थे. लेकिन अब यह तस्वीर बदलती दिख रही है.

इटली के लग्जरी फैशन हाउस गुच्ची ने अपने कई हैंडबैग, जूते और रेडी-टू-वियर प्रोडक्ट्स की कीमतें कम की हैं. यह बदलाव सिर्फ एक ब्रांड की कीमत घटने की खबर नहीं है, बल्कि यह बताता है कि लग्जरी मार्केट में ग्राहकों की खरीदारी की आदतें बदल रही हैं. खासकर वे ग्राहक, जो लग्जरी प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं लेकिन उनकी आमदनी बहुत ज्यादा नहीं है, अब पहले की तरह खर्च नहीं कर रहे.

गुच्ची ने कितनी कम की कीमत?

गुच्ची की कीमतों में बदलाव का एक बड़ा उदाहरण पडलॉक टॉप-हैंडल बैग है. इसकी कीमत फ्रांस में जुलाई में 3,500 यूरो थी, जो अब घटकर 2,450 यूरो रह गई है. यानी इसकी कीमत में करीब 30 फीसदी की कमी हुई है. इसके अलावा कुछ स्नीकर्स की कीमत भी 800 यूरो से घटकर 560 से 595 यूरो के बीच पहुंच गई. चीन में गुच्ची के मर्काटो टोट बैग की कीमत भी 25,500 युआन से घटाकर 20,000 युआन कर दी गई.

Luxury Brand Price Cuts: क्यों घट रही लग्जरी सामान की मांग? गुच्ची ने घटाए बैग-जूतों के दाम

खास बात यह है कि इन कीमतों में कटौती को गुच्ची ने किसी बड़ी सेल या डिस्काउंट कैंपेन की तरह पेश नहीं किया. ग्राहकों ने खुद कम हुई कीमतों को नोटिस किया. सोशल मीडिया अकाउंट्स और गूगल के प्रोडक्ट लिस्टिंग में भी कीमतों में बदलाव दिखाई देने लगा.

आखिर लग्जरी ब्रांड्स को कीमत घटाने की जरूरत क्यों पड़ी?

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ग्राहकों का बदलता रवैया माना जा रहा है. पिछले कुछ सालों में लग्जरी मार्केट के बीच वाले यानी एस्पिरेशनल ग्राहकों ने खर्च कम किया है. ये वे लोग हैं जो लग्जरी ब्रांड खरीदना चाहते हैं, लेकिन हर कीमत पर खरीदारी करने की स्थिति में नहीं होते. गुच्ची और लुई वुइटन जैसे ब्रांड्स की बिक्री में ऐसे ग्राहकों की हिस्सेदारी काफी बड़ी है. लगातार बढ़ती कीमतों के बाद इन ग्राहकों के लिए कई प्रोडक्ट्स बजट से बाहर होते गए.

केरिंग के सीईओ लुका डी मेओ ने भी माना है कि कुछ साल पहले जिन कीमतों को ग्राहक स्वीकार कर रहे थे, उन्हें अब उसी तरह बढ़ाना संभव नहीं है. कंपनी ने यह समझने की कोशिश की कि ग्राहक कितनी ऊंची कीमत तक खरीदारी जारी रखेंगे, लेकिन कीमत बढ़ने के बाद बिक्री की मात्रा पर काफी असर पड़ा. गुच्ची की तीसरी तिमाही की बिक्री भी 6 फीसदी घटकर 1.29 अरब यूरो रही. चीन और जापान में स्टोर्स पर आने वाले ग्राहकों की संख्या कम होने से रिटेल बिक्री 9 फीसदी नीचे रही.

Luxury Brand Price Cuts: क्यों घट रही लग्जरी सामान की मांग? गुच्ची ने घटाए बैग-जूतों के दाम

क्या कम कीमत से लग्जरी की चमक कम होगी?

यही सबसे बड़ा सवाल है. लग्जरी प्रोडक्ट सिर्फ इस्तेमाल की चीज नहीं होते. उनकी कीमत ब्रांड की पहचान और उसकी खासियत का हिस्सा होती है. जब किसी महंगे बैग की कीमत कम होती है तो एक तरफ नए ग्राहक के लिए उसे खरीदना आसान हो जाता है. लेकिन दूसरी तरफ जिन लोगों ने वही बैग पहले ज्यादा कीमत में खरीदा है, उन्हें लग सकता है कि उनके प्रोडक्ट की वैल्यू कम हो गई. यही वजह है कि ज्यादातर लग्जरी ब्रांड सीधे पुराने और मशहूर प्रोडक्ट्स की कीमत घटाने से बच रहे हैं.

दूसरे ब्रांड्स अपना रहे हैं अलग तरीका

डायर, चैनल और बरबेरी जैसे ब्रांड्स ने कीमत कम करने के बजाय कम कीमत वाले नए प्रोडक्ट्स जोड़ने का रास्ता चुना है. चैनल ने अपने स्प्रिंग और समर 2026 कलेक्शन में 5,000 यूरो से कम कीमत वाले ज्यादा हैंडबैग शामिल किए. डायर ने भी 1,000 यूरो से कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाई. बरबेरी ने अपने एंट्री-लेवल लेदर गुड्स की कीमत 190 डॉलर पर रखी, जबकि उसके सबसे महंगे प्रोडक्ट की कीमत बढ़ाकर 3,260 डॉलर कर दी. इस रणनीति का फायदा यह है कि नए ग्राहक को ब्रांड में आने का मौका मिलता है, लेकिन पुराने और आइकॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमत कम नहीं करनी पड़ती.

हर लग्जरी ब्रांड परेशान नहीं

दूसरी तरफ अभी भी कई  कंपनियां अपनी कीमतें बढ़ा रहा है. कंपनी के लेदर गुड्स की बिक्री तीसरी तिमाही में 10.8 फीसदी बढ़ी.  यानी लग्जरी मार्केट में हर ग्राहक की स्थिति एक जैसी नहीं है. सबसे अमीर ग्राहक अभी भी खर्च कर रहे हैं, लेकिन बीच के ग्राहक कीमतों को लेकर ज्यादा सावधान हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें : Kashmiri Watch: कितने रुपये में मिलती है सबसे सस्ती कश्मीरी घड़ी? जानें इसकी खासियत

अब लग्जरी खरीदारी का तरीका भी बदल रहा है

आज ग्राहक किसी बैग या जूते की कीमत सिर्फ स्टोर में जाकर नहीं देखता. सोशल मीडिया, गूगल और दूसरी ऑनलाइन साइट्स पर कुछ ही सेकेंड में अलग-अलग कीमतों की तुलना की जा सकती है. गुच्ची की कीमतों में कटौती भी पहले सोशल मीडिया और गूगल की प्राइस लिस्टिंग के जरिए लोगों के सामने आई. यानी अब ब्रांड के लिए कीमत कम करना कोई ऐसा फैसला नहीं है जिसे आसानी से छिपाया जा सके. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल ने भी यह बदलाव तेज किया है. लग्जरी ग्राहक खरीदारी से पहले प्रोडक्ट, कीमत और दूसरे विकल्पों की जानकारी हासिल कर रहे हैं.

 यह भी पढ़ें : हर ड्रेस के साथ मैच हो जाती हैं कश्मीरी चूड़ियां, खिल जाएंगी गोरी कलाइयां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *