तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ, टॉस के सिक्के पर भी मचा है बवाल

07e1645d1a532e8651cfe6bb5f48a8ae1795343629345143 original


भारतीय टीम की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी कायम है. रविवार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पाक टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया. मगर टॉस के समय दोनों कप्तानों तिलक वर्मा और अब्दुल समद ने हाथ नहीं मिलाया.

भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधजगजाहिर हैं. 2025 मेंस एशिया कप के बाद से ही भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी अपनाई हुई है. उसके बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप और फिर मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था.

टॉस के सिक्के पर भी हुआ विवाद

जब दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर थे. तिलक वर्मा ने सिक्का उछाला और पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद ने हेड्स का कॉल किया. मैच रेफरी ने एक नजर मारकर कहा कि टेल्स है, उनके अनुसार भारत टॉस जीता था. मगर तभी पाक कप्तान अब्दुल समद ने झुककर सिक्के को करीब से देखा तो हेड्स आया था. रेफरी ने भी इसके बाद हेड्स के कॉल को सही ठहराया. अब्दुल ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का निर्णय किया.

सेमीफाइनल की है रेस

भारत और पाकिस्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपना-अपना पहला मैच जीतकर आ रहे हैं. टीम इंडिया ने नेपाल को 306 रनों से हराया था. दूसरी ओर पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को 61 रनों से हरा दिया था. आज का मैच जीतने वाली टीम लगभग सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी.

बताते चलें कि पाकिस्तान ए, राइजिंग स्टार्स एशिया कप का गत चैंपियन है. उसने पिछले साल फाइनल में बांग्लादेश को सुपर ओवर में हराया था. वहीं टीम इंडिया ने 2013 के बाद कभी यह ख़िताब अपने नाम नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

भारत को नहीं दूसरी बार बैटिंग की जरूरत, 8 विकेट लेकर मिल जाएगी जीत, समझें नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *