वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड

d44de50bc48f3c92d79d7901e62361ad1795353007345143 original


वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम की पकड़ बहुत मजबूत हो चुकी है. फिर भी अगर कहा जाए कि भारत का जीतना मुश्किल लग रहा है, तो क्या आप विशवास कर पाएंगे? दरअसल जब तीसरी और चौथी पारी में किसी स्कोर को डिफेंड करने की बात आए तो कीवी बल्लेबाज एक मजबूत दीवार की तरह डटकर खड़े हो जाते हैं. 

सोमवार को वेलिंगटन टेस्ट का आखिरी दिन है और न्यूजीलैंड को 90 ओवर सर्वाइव करने होंगे. कीवी टीम अभी भी 233 रनों से पिछड़ रही है और उसपर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है. अब सवाल है कि क्या न्यूजीलैंड आखिरी दिन 90 ओवर सर्वाइव कर पाएगी. आंकड़े कुछ और ही बयां करते हैं, क्योंकि जब मैच बचाने की बात हो तब पांचवें दिन न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड शानदार है.

भारत का जीतना मुश्किल

तीसरी या चौथी पारी में मैच बचाने के रिकॉर्ड को उठाकर देखें तो न्यूजीलैंड ने साल 1991 में श्रीलंका के खिलाफ 220.3 ओवर बैटिंग करके मैच बचाया था. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड की पहली पारी 171 रनों पर सिमट गई थी, जबकि श्रीलंका ने 497 रन बना दिए. न्यूजीलैंड पर पारी की हार का खतरा था, लेकिन मार्टिन क्रो के 299 रन और एंड्रयू जोन्स के 186 रनों की बदौलत 220.3 ओवर बैटिंग करके 671 रन बनाते हुए मैच को ड्रॉ करवाया था.

वह साल 2014 में भारत के खिलाफ 210 ओवर बैटिंग करके भी मैच को बचाने में सफल रही थी. न्यूजीलैंड ने यह दोनों कारनामे वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर किए हैं. मैदान वही है, लेकिन साल बदल चुका है, इस बार न्यूजीलैंड को आखिरी दिन 90 ओवर बैटिंग करनी है, जो 220 ओवरों की तुलना में बहुत कम हैं.

फिलहाल डेवोन कॉनवे कीवी टीम का सहारा बने हैं, जो 59 रन बना चुके हैं. उनके साथ रचिन रवींद्र भी अपनी टीम की उम्मीद बने हुए हैं, जिन्होंने ७२ गेंद खेलकर 27 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

हर्षित राणा से भिड़ रहा था पाकिस्तानी, फिर हुआ कुछ ऐसा, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *