अक्टूबर में तेल-गैस का इंपोर्ट बिल 60% बढ़ा, क्या महंगे क्रूड ने बढ़ाई चिंता?

46a06bd5f7d61961976f3b2e589dfe0717953398936611241 original


भारत के लिए कच्चा तेल और गैस खरीदना अक्टूबर में काफी महंगा साबित हुआ. पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में भारत का नेट तेल और गैस इंपोर्ट बिल सालाना आधार पर 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर यानी करीब 1.49 लाख करोड़ रुपए हो गया. इसकी सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है.

ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत अक्टूबर में 124.77 डॉलर यानी भारतीय रुपए में यह 11,580 रुपए प्रति बैरल रही, जबकि एक साल पहले यह 64.75 डॉलर थी. वहीं, भारत के लिए इंडियन क्रूड बास्केट का औसत भाव भी बढ़कर 119.91 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. इससे आयात पर खर्च बढ़ा है.

कच्चे तेल के आयात पर कितना बढ़ा खर्च?

अक्टूबर2025 में भारत का नेट आयात बिल 10 अरब डॉलर यानी करीब 92,850 करोड़ रुपए था. इस बार सिर्फ कच्चे तेल के आयात पर 19.5 अरब डॉलर यानी करीब 1.81 लाख करोड़ रुपए खर्च किए. एक साल पहले यह खर्च 10.4 अरब डॉलर था. इस दौरान आयात की मात्रा सिर्फ 11% बढ़कर 23.3 मिलियन टन हुई. यानी खर्च बढ़ने की मुख्य वजह कीमतों में उछाल रही.

अप्रैल से अक्टूबर के बीच नेट आयात बिल भी बढ़कर 97.7 अरब डॉलर यानी करीब 8.6 लाख करोड़ रुपए हो गया. पिछले साल इसी अवधि में यह 70.3 अरब डॉलर यानी भारतीय रुपए में ये करीब 6.53 लाख करोड़ रुपए था. हालांकि, इस दौरान कच्चे तेल की आयात लागत 111 अरब डॉलर यानी करीब 10.30 लाख करोड़ रुपए रही है. 

LPG की खपत में आई गिरावट

अक्टूबर में LPG की खपत 12.3% घाट गई, जबकि अप्रैल से अक्टूबर के दौरान इसमें 15.1% की कमी आई. 1 नवंबर को घरेलू LPG ग्राहकों की संख्या 32.6 करोड़ थी, जबकि एक अप्रैल को यह 33.4 करोड़ थी. सरकारी कंपनियों की घरेलू पैक्ड LPG बिक्री भी 11.8% कम रही. वहीं, अक्टूबर में निजी कंपनियों का सीधे LPG आयात 83.8% गिर गया.

डीजल-पेट्रोल की खपत में बढ़ोतरी

हालांकि, जहां LPG की मांग घटी, वहीं अक्टूबर में डीजल की खपत 12% से बढ़कर 8.5 मिलियन टन हो गई. पेट्रोल की खपत में भी 3.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कुल पेट्रोलियम उत्पादों की खपत 2.7% से बढ़कर 20.5 मिलियन टन रही.

अक्टूबर में प्राकृतिक गैस की खपत 7.27% घटकर 5,707 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर रही. वहीं, LNG आयात में भी करीब 6.94% की गिरावट आई. आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में भारत ने अपने कच्चे तेल की जरूरत का 88.7% हिस्सा आयात से पूरा किया.

8th Pay Commission: सरकारी नौकरी में प्रमोशन का बदलेगा नियम, अब हर 4 साल पर मिलेगी तरक्की?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *